Close

Past Events

No Image
।। समाहरणालय अररिया ।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 12 अप्रेल 2021 “””जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच के दिशा निर्देश के आलोक में लगातार जिले में कोरोना टीकाकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार अभियान का चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पदाधिकारी द्वारा समाहरणालय परिसर से जिले के सभी नौ प्रखंडों में टिकाकरण में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अररिया जिले में टीकाकरण अभियान का संचालन तेजी से हो रहा है। अब तक 1.10 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। फिलहाल 45 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों के लिये टीकाकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। कोरोना का टीका सभी लोगों के लिए जरूरी है। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराना जिला प्रशासन का उद्देश्य है, ताकि कोरोना से जुड़ी चुनौतियों का हम सामूहिक रूप से मात दे सकें। टीकाकरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग जागरूकता रथ रवाना किये गये हैं। जो सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित व जागरूक करने का काम करेगा। जिला पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना टीका को शतप्रतिशत सुरक्षित है। इसे लेकर किसी तरह की हिचकिचाहट की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने जिलावासियों से बढ़-चढ़ कर टीकाकरण अभियान में भाग लेने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि देश में 11 से 14 अप्रैल के बीच विशेष टीकाकरण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाना अभियान का उद्देश्य है। इस दौरान लोगों को टीकाकरण के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित करने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकरण एक अस्त्र के सामान है। उन्होंने 45 साल से अधिक उम्र के तमाम लोगों से टीका लगाने की अपील की। सिविल सर्जन ने कहा टीकाकरण, मास्क का उपयोग व शारीरिक दूरी का ध्यान रखकर ही हम कोरोना से जुड़ी चुनौतियों को करारी शिकस्त दे सकते हैं।मौके पर सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता, सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार, डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ, डीएएम सनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Start: 13/04/2021 End: 13/04/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। ( जिला जनसंपर्क प्रशाखा ) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक 12 फरवरी 2021, “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में पैक्स चुनाव 2021, सरस्वती पूजा एवं मैट्रिक परीक्षा तथाआगामी पंचायत चुनाव 2021 में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष (परमान सभागार) में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के वातावरण में मनाने तथा पैक्स चुनाव में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि पूजा समिति द्वारा सरस्वती पूजा करने, विसर्जन जुलूस निकालने के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा। सभी संबंधित पदाधिकारी खासकर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर ही विसर्जन हो इसे हर हाल में सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ जुलूस मार्ग का थाना अध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन करेंगे और यदि कोई व्यवधान है तो उसका निराकरण करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक थाना वार यह सुनिश्चित कर लेंगे कि कहां-कहां मूर्ति स्थापित हो रही है। वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव, मुखिया, संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे एवं उनसे लगातार संपर्क बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर संपर्क में रहेंगे। सरस्वती पूजा को लेकर जिला संयुक्त आदेश जारी किया गया है। दिनांक 16 फरवरी 2021 को सस्वती पूजा निर्धारित है। अररिया अनुमंडल में 22 एवं फारबिसगंज अनुमंडल 66 स्थलों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बलों तथा कुल 27 गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर क्षेत्र भ्रमण करें और वहां शांति समिति की बैठक भी आयोजित करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखते हुए अफवाह फैलाने वालों, भ्रामक, तथ्य हीन एवं सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाली पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई करें। पूजा के दौरान छोटी-छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत अपने वरीय अधिकारियों को सूचित करें, ताकि ससमय कार्रवाई की जा सके। जिला पदाधिकारी ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लाउडस्पीकर हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी के स्तर से अनुज्ञप्ति जारी किया जायेगा। सभी पूजा स्थल पर कोविड-19 गाईड लाइन का अनुपालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करवाएं। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर विधि व्यवस्था बनाए रखें ताकि ट्रैफिक में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो संवेदनशील स्थलों पर शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करें।शांति समिति के बीच सरकार के गाइडलाइन ओं का पूरी पूरी जानकारी दें। पैक्स निर्वाचन 2021 की समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.02.2021को मतदान की तिथि निर्धारित है। तथा मतगणना की तिथि भरगामा प्रखंड मुख्यालय में उसी दिन निर्धारित है। शेष प्रखंडों में मतगणना की तिथि 18.02.2021को निर्धारित है। ( पैक्स निर्वाचन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। दिनांक 15.02.2021 को मतदान होने वाले पैक्सों की संख्या 80 है। जिला अन्तर्गत कुल 374 मतदान केन्द्र बनाएं गये हैं। चुनाव को लेकर मतदान दल एवं मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। तृतीय नियुक्ति पत्र प्रखंड मुख्यालय को ससमय उपलब्ध करा दिया जायेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव स्मपन्न कराने के लिए सभी तरह के आवश्यक कदम उठावें। पैक्स निर्वाचन में विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला संयुक्त आदेश जारी किया गया है। कुल 13 जोनल दण्डाधिकारी एवं 25 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आगामी पंचायत चुनाव 2021 की पूर्व तैयारी की समीक्षा के क्रम में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में पंचायत चुनाव 2021 हेतु मतदाता सूची एवं मतदान केन्द्रों की सूची तैयार करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया गया है, जिसके आलोक में कार्यक्रम संचालित है। प्रखंड वार प्रपत्र को तैयार कर प्रविष्टि की प्रक्रिया जारी है। दावा आपत्तियों का निराकरण भी किया जा रहा है। बताया गया कि जिले में सभी प्रखंडों को मिलाकर कुल 3129 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें 2805 मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है। दिनांक 19.02.2021 को मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन किया जाना है। इसके आलोक में आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। दिनांक 15.02.2021 तक संशोधित मतदान केंद्र का अनुमोदन आयोग से प्राप्त किया जाना है। मतदान केंद्र का अंतिम प्रकाशन का तिथि 02.03.2021 निर्धारित है। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर ,अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी ,डीएसपी हेड क्वार्टर, डीसीएलआर अररिया एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा थाना अध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 13/02/2021 End: 13/02/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 13 अप्रैल 2021, “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित परमान (सभाकक्ष ) में आहूत की गई।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी गाईडलाइन का अनुपालन के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि टेस्टिंग के दौरान कन्फर्म मरीज पाए जाने पर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करते हुए संबंधित क्षेत्र के सभी लोगों का निश्चित रूप जांच करावें, ताकि संक्रमण के फैलाव को कम से कम किया जा सके। प्रतिबंधित क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा ट्रेसिंग, टेस्टिंग, ट्रीटमेंट, वैक्सिनेशन एवं अवेयरनेस पर पूरा फोकस कर कोरोना संक्रमण के चेन पूरी तरह से रोकने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि अररिया सदर अस्पताल में छह बेड का आईसीयू वेंटिलेटर इंस्टॉल कराया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमित मरीजों को आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिहाज से ये महत्वपूर्ण है। साथ ही इसके माध्यम से गंभीर रोग व दुर्घटना प्रभावित लोगों को आपात कालीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी आसान होगा। इसका संचालन जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। कोविड-19 टीकाकरण हरहाल में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच प्रथम तीन माह में एवं गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत निबंधन सुनिश्चित कराने का तथा गर्भवती महिलाओं के लंबित प्रोत्साहन राशि को कैंप लगाकर भुगतान करने का निर्देश दिया गया। आईसीडीएस समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रथम गर्भवती महिलाओं को दी जानी वली राशि एवं मुख्यमंत्री कन्या योजना अंतर्गत कन्या के जन्म पर प्रोत्साहन के रूप में दी जाने वाली राशि को लेकर प्राप्त आवेदनों का निष्पादन शीघ्रता से करने का निर्देश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीपीएम सभी एमओआईसी ,बीसीए सीडीपीओ एवं संबंधित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Start: 13/04/2021 End: 14/04/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 11 जून 2021 “”जिलाधिकारी श्री प्रशांत सीएच की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृक्षारोपण एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा (पीओ), कार्यपालक अभियंता, डीपीओ मनरेगा, निर्देशक डीआरडीए एवं उप विकास आयुक्त के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को लंबित योजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिए। मनरेगा में प्रतिदिन निर्गत किए गए एमआर तथा सृजित मानव दिवस की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अररिया प्रखंड में सबसे अधिक आवास गैप के बावजूद पर्याप्त एमआर निर्गत नहीं किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पीओ को शीघ्र आवास गैप कम करने की सख्त हिदायत दी गई। नरपतगंज पीओ को सबसे कम लेबर इंगेजमेंट को लेकर कारण पूछे जाने का निर्देश दिया गया। सबसे कम कार्य पूर्णता प्रतिशत के लिए अररिया सदर एवं रानीगंज पीओ से कार्य संस्कृति में शीघ्र सुधार करने की कड़ी चेतावनी दी गई। ग्रामीण मछली हाट की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी। सभी पीओ को शीघ्र कार्य सम्पन्न करने का निदेश दिया गया। आदर्श पोखर की प्रखंड वार समीक्षा की गई जिसको लेकर जिला पदाधिकारी इसकी आगे से साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री अनिल कुमार, ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी, डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला वित्त प्रबंधक, जिला अंकेक्षण प्रबंधक, सहायक अभियंता मनरेगा उपस्थित थे।

Start: 12/06/2021 End: 13/06/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया ।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक:- 12 मई 2020, ब्रेकिंग न्यूज़ :—कोविड-19 से संक्रमित एक पुरुष जो सिपाही हैं। जिनकी उम्र 30 वर्ष है। ये बक्सर के रहने वाले हैं। दिनांक 22 अप्रैल 2020 को अररिया आए थे। इन्हें अररिया आश्रम रोड गर्ल्स हाई स्कूल के क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। इनका जांच रिपोर्ट दिनांक 2 मई 2020 को कोरोना पॉजिटिव आया था। जिसके बाद इन्हें एएनएम ट्रेनिंग कॉलेज फारबिसगंज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।स्वास्थ्य विभाग के दिशा निदेश के आलोक में इनका जांच रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आने के बाद आज दिनांक 12 मई 2020 को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।इसलिए इनको संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ माला पहनाकर होम क्वॉरेंटाइन के लिए विदा किया गया।

Start: 12/05/2020 End: 13/05/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक 10 अप्रैल 2021 , “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा शनिवार को भरगामा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा को कोविड-19 के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिए। साथ ही प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में कर्मियों को आवंटित कार्य की पूर्ण जानकारी प्राप्त किए। प्रखंड कार्यालय सहित अन्य कार्यालय में साफ-सफाई, रखरखाव और आवश्यक पंजी संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पैकपार में मत्स्य पालन हेतु विकसित किए जा रहे तालाबों का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को मत्स्य पालन के सभी आवश्यक संसाधनों को सफलता पूर्वक ससमय सुलभ कराने का निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त ,अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 12/04/2021 End: 12/04/2021

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जनसम्पर्क प्रशाखा) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक – 11 फरवरी 2021, “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष (आत्मन हॉल ) में आहूत की गई।संबंधित पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्धारित लक्ष्यों को हर हालत में पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, निबंधन, राष्ट्रीय बचत, माप-तौल, विद्युत, मत्स्य, वन, कृषि, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित विभाग का वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध गत वर्ष इस माह तक कि उपलब्धि एवं प्रगति को लेकर गहन समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने सरकारी भवनों का पूर्ण विवरण तैयार कर अपर समाहर्ता कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में समर्पित करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कोविड-19 का टीकाकरण करालें या टीका 100% सुरक्षित है। बैठक में अपर समाहर्ता, डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, वन पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Start: 12/02/2021 End: 12/02/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक- 12.05.2020 अररिया:–12 मई 2020 को श्रमिक स्पेशल ट्रेन, रेवाड़ी, हरियाणा से बिहार राज्य के कई जिलों के प्रवासी व्यक्तियों को रेल मार्ग द्वारा लेकर अररिया रेलवे स्टेशन, आर एस पहुंची। जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच के निर्देशानुसार आये हुए प्रवासी व्यक्तियों एवं मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए बारी-बारी से सभी का स्क्रीनिंग जांच कराया गया। स्क्रीनिंग के पश्चात् सभी व्यक्तियों को भोजन एवं पेयजल सुलभ कराया गया। बताया गया कि इस ट्रेन में कुल 1 186 प्रवासी व्यक्ति अररिया पहुंचे। जिसमें अररिया जिले के 804 प्रवासी व्यक्ति थे। इसके के बाद प्रवासी व्यक्तियों को उनके संबंधित गृह जिला क्रमशः मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शेखपुरा, सिवान एवं सुपौल तथा किशनगंज बस द्वारा सुरक्षित रवाना किया गया। जबकि अररिया गृह जिले के 902 प्रवासी व्यक्तियों को जांच के बाद संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। इस प्रवासी व्यक्तियो ने बताया कि रास्ते में उन्हें खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें समय-समय पर भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया। स्क्रीनिंग जांच प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन अररिया एवं रेल प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी,मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नजर आ रहे थे।

Start: 12/05/2020 End: 13/05/2020

Venue: Collectorate, Araria.