Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 16 जून 2026 जिले की 12 पंचायतों एवं सभी नगर निकायों के 11 वार्डों सहित सभी प्रखंड में सहयोग शिविर, माननीय प्रभारी मंत्री, जिला अररिया ने VC के माध्यम से शिविर का लिया जायजा।

Start : 16/06/2026 End : 30/06/2026

Venue : DM Office, Araria

जिले में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 पंचायतों एवं सभी नगर निकायों के 11 वार्डों में सहयोग शिविर सहित सभी प्रखंड में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस क्रम में डॉ. राम चंद्र प्रसाद, माननीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, अररिया जिला द्वारा वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से सदर प्रखंड के मनरेगा सह आईटीसी भवन रामपुर मोहनपुर पश्चिम में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा भी आम लोगों की समस्याओं को सुनते हुए त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी आमजनों को दी।

जिलाधिकारी द्वारा पंचायत भवन, जागीर परासी, प्रखंड कुर्साकांटा में आयोजित सहयोग शिविर का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित आम लोगों से संवाद कर नल-जल, ग्रामीण सड़क, बिजली, राशन तथा गांव की आम समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। पीएचईडी के कनीय अभियंता को निर्देशित किया गया कि 15 दिनों के अदंर जहां पानी व्यवस्था नहीं है, वहां नल-जल के माध्यम से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार बिजली आपूर्ति के संबंध में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीण सड़कों की स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराने तथा आवश्यकतानुसार मरम्मती का भी निर्देश दिया गया।

वहीं जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर आयोजित किए गए, जहां विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में आमजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा योजनाओं से संबंधित लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में अग्रेतर कईवाई सुनिश्चित की गई। साथ ही, तृतीय मंगलवार के अवसर पर जिले की 12 पंचायतों एवं सभी नगर निकायों के चिन्हित 11 वार्डों में शिविर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन दिए। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों द्वारा मौके पर ही कई मामलों का निष्पादन किया गया।

उल्लेखनीय है कि जिल में 17 एवं 18 जून 2026 को भी जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जायेगा, ताकि अधिकाधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

1 1 1 1 1