Close

Past Events

No Image
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक 10 अप्रैल 2021 , “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा शनिवार को भरगामा प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी भरगामा को कोविड-19 के सफल संचालन हेतु प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिए। साथ ही प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय में कर्मियों को आवंटित कार्य की पूर्ण जानकारी प्राप्त किए। प्रखंड कार्यालय सहित अन्य कार्यालय में साफ-सफाई, रखरखाव और आवश्यक पंजी संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा पैकपार में मत्स्य पालन हेतु विकसित किए जा रहे तालाबों का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को मत्स्य पालन के सभी आवश्यक संसाधनों को सफलता पूर्वक ससमय सुलभ कराने का निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त ,अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 12/04/2021 End: 12/04/2021

No Image
।।।।समाहरणालय अररिया।।।। (जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:– अररिया 11 मई 2020, कोविड-19 को लेकर संचालित क्वॉरेंटाइन कैंप, प्रखंड जोकीहाट के प्लस टू कन्या प्रोजेक्ट विद्यालय एवं उच्च विद्यालय जोकीहाट तथा प्रखंड पलासी के आदर्श मध्य विद्यालय चहत- पुर एवं आदर्श मध्य विद्यालय मजलिशपुर का जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच एवं पुलिस अधीक्षक, सुश्री धूरत सायली द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि क्वॉरेंटाइन कैंप में रह रहे प्रवासी व्यक्तियों को नियमित रूप से सभी प्रकार के आवश्यक संसाधन ससमय हर हालत में सुलभ कराना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन उनके लिए साबुन, मास्क, सैनिटाइजर, थाली, गिलास तथा पर्याप्त संख्या में शौचालय एवं नियमित रूप से साफ-सफाई और मेडिकल जांच कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी जोकीहाट,पलासी तथा संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Start: 11/05/2020 End: 11/05/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा) -:प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक- 11 सितम्बर 2020 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र हाई स्कूल अररिया, बाजार एवं अररिया पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। पहले दिन पी-1 कार्मिकों को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी निर्देशित किया गया कि ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी मॉक पोल से लेकर चुनाव प्रक्रिया के अंतिम तक जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता के साथ पूरा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन भी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री पंकज कुमार एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Start: 11/09/2020 End: 24/09/2020

Venue: High School, Araria

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- अररिया 11 अप्रैल 2020,- जिलाधिकारी,श्री प्रशांत कुमार सी एच एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोवीड:-19 को लेकर गहन समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजितम किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन एवं कारगर प्रगति को लेकर संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ प्रखंडवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूर तथा विदेशों से आने वाले व्यक्तियों को संबंधित प्रखंड अन्तर्गत संचालित स्कूलों में Quarantine सेंटर में मेडिकल जाँच कराकर रखा गया है। इसके लिए सभी Quarantine सेंटर में नियमित मेडिकल जाँच एवं शुद्ध पेयजल, भोजन सुलभ कराया गय। है। संबंधित क्वॉरेंटाइन सेंटर में आवश्यक मास्क, सेनिटाइजर साबुन एवं अन्य मेडिकल सामग्री दिया जा रहा है। Quarantine सेंटर में रौशनी एवं साफ-सफाई नियमित रूप से उपलब्ध है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है कि होम Quarantine एवं स्कूल Quarantine सेंटर में रखे गये लोगों को मेडिकल टीम द्वारा नियमित रुप से जाँच करने एवं इन लोगों के लिए कोरोना से संबंधित सभी प्रकार के आवश्यक मास्क/साबुन/सेनिटाईजर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उक्त सामग्री की कमी नहीं है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो सुनिश्चित करेंगे। बैंक एवं सीएसपी बैंकों में राशि की निकासी को लेकर लाभुकों को सोशल डिस्टेंसिग के अनुपालन कराने को लेकर सीएसपी के साथ वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, वार्ड सदस्य के साथ बैठ कर वार्डवार निर्धारित कर लाभुकों को राशि भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है। राशन कार्डधारियों को ससमय हर हालत में राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्देशित किया गया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर नजर रखें कि निर्धारित दर एवं मात्रा अनुसार अनाज मुहैया कराए। गैस एजेंसी तथा सीएसपी बैंक में भीड़ इकट्ठा नहीं हो इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को सीएसपी प्रबंधक एवं गैस एजेंसी प्रबंधक के साथ तथा वार्ड सदस्य के साथ समन्वय बनाकर सोशल डिस्टेंस के अनुपालन के साथ राशि की भुगतान तथा गैस सिलेंडर का वितरण लाभुकों को हर हालत में कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लॉक डाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इसके लिए वाहन चेकिंग नियमित रूप से करें और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जागरूक करें।साथ ही साथ कालाबाजारी को हर हालत में नियंत्रण में रखें कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, गोपनीय प्रभारी, सिविल सर्जन ,पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Start: 11/04/2020 End: 12/04/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
।।।।समाहरणालय अररिया ।।।।(जनसंपर्क कार्यालय ) प्रेस विज्ञप्ति ………… दिनांक:———- 11 जून 2020. “”जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में राजस्व एवं आंतरिक संसाधन की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा राजस्व वसूली एवं जनकल्याणकारी योजनाओं तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों के ससमय क्रियान्वयन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश। अंचल एवं विभागवार राजस्व वसूली की निर्धारित लक्ष्य को लेकर गहन समीक्षा की गई ।कार्य प्रगति संतोषजनक पाया गया ।परंतु निर्धारित लक्ष्य को हर हालत में ससमय निष्पादन करने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया ।समीक्षा के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं फारबिसगंज तथा नगर पंचायत जोगबनी एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बड़े-बड़े जो व्यक्ति टैक्स (कर)आदा करने में विलंब कर रहे हैं। उनके विरोध सर्टिफिकेट केस दर्ज करना सुनिश्चित करें । इसमें किसी भी प्रकार की कोताही एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।वहीं माप -तौल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि नियमानुसार दुकान, पेट्रोल पंपों तथा अन्य माप-तौल की शुद्धता को लेकर औचक निरीक्षण करें और दोषी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत जिले में 3000 खेत पोखरी को चिन्हित किया गया है ।इसमें प्रवासी श्रमिकों को मत्स्य पालन के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित है। जिला मत्स्य पदाधिकारी को समन्वय बनाकर कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति, महादलित समुदाय के लोगों को सुलभ कराने के लिए लक्ष्य का निर्धारण करें ।ताकि अनुसूचित जाति, महादलित समुदाय के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई अभिलंब की जा सके। इसकेे लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करें ।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।वहीं पर सभी अंचलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जिले में 345 ऐसे परिवार हैं। जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित किया गया है। परंतु उनके पास अपना जमीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण मकान का निर्माण लंबित है ।इसलिए इनके लिए सरकारी जमीन अथवा नियमानुसार करवाई अति शीघ्र करना सुनिश्चित करें। महादलित बहुल क्षेत्रों में जहां शौचालय निर्माण जमीन के अभाव में लाभुक नहीं करा पाए हैं ।वहां पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने का प्रावधान है। इसके लिए भी जगह चिन्हित करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया ।बैठक में अपर समाहर्ता, श्री अनिल कुमार ठाकुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी , खनन पदाधिकारी ,डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं फारबिसगंज तथा नगर पंचायत जोगबनी ,माप -तौल पदाधिकारी , सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 11/06/2020 End: 12/06/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
 ।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक:- 10 फरवरी 2021, “”भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचकों की सुविधा एवं सहजता हेतु समाहरणालय परिसर स्थित जिला निर्वाचन, कार्यालय भवन में बनाए गए ई-इपिक कियोस्क सेन्टर का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे वोटरों को काफी सुविधा होगी। इस कियोस्क के माध्यम से वोटर ई-ईपिक अपने मोबाइल फोन से ओटीपी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। वैसे मतदाता जिनका वोटर आई कार्ड खो गया है और उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर है, उन्हें ई-इपिक कियोस्क के माध्यम से बेहतर सेवा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने उद्घाटन करने के बाद कियोस्क में कार्यरत कर्मियों से जानकारी भी ली। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 10/02/2021 End: 10/02/2021

No Image
:समाहरणालयअररिया: (जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति :– दिनांक:- 10 जून 2021, “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (आत्मन हॉल) में जिला अंतर्गत भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत नेपाल समानान्तर सीमा सड़क परियोजना, अररिया से गलगलिया रेल लाइन परियोजना, एनएचआई 327ई पर आरओबी निर्माण, एनएच 57ए के चौड़ीकरण परियोजना(नया बाइपास फॉरबिसगंज), एनएच 327 ई में अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय उच्च पथ का 4-लेन चौड़ीकरण कार्य परियोजना(सिसौना से भजनपुरा तक), 52वीं वाहिनी एसएसबी अररिया के नियंत्रणाधिन 13 बीओपी एवं बटालियन मुख्यालय निर्माण परियोजना, 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के नियंत्रणाधीन 17 बीओपी निर्माण परियोजना, 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के नियंत्रण में एक बीओपी निर्माण परियोजना, महानंदा बेसिन (फेज-2) अंतर्गत रतवा नदी पर तटबंध निर्माण परियोजना सहित परियोजना वाद लंबित मुद्दे की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं प्राधिकृत एजेंसी तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परियोजना वार लंबित मुद्दे की समीक्षा के क्रम में भारत नेपाल सीमा समानांतर फारबिसगंज के बैजनाथपुर मौजे में भूमि का किस्म कृषि रहने के कारण हितबद्ध रैयतों द्वारा दो बार नोटिस के बाद भी मुआवजा प्राप्त नहीं किए जाने को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा पुनः एक बार नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अररिया गलगलिया रेल लाइन निर्माण परियोजना में नीजी रैयतों को भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एनएच 327ई पर आरओबी निर्माण कार्य को लेकर बताया गया कि प्राधिकृत एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ है लगभग 48% अर्जित भूमि के लिए रैयतों को पीएफएमएस द्वारा भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान हेतु प्रक्रियाधीन है। जिला अधिकारी द्वारा प्राधिकृत एजेंसी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को लंबित कार्यों के निष्पादन हेतु कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार मुकुल, एसएसबी कमांडेंट तथा प्राधिकृत एजेंसी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित पदाधिकारगण उपस्थित थे।

Start: 10/06/2021 End: 11/06/2021

No Image
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा ) -प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक- 10-09-2020 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा समाहरणालय स्थित लिंक कार्यालय मतदाता सूची के अधिकरण ( जिला निर्वाचन कार्यालय) की प्रगति को लेकर निरीक्षण किया गया। एजेंसी द्वारा मतदाता सूची में प्रपत्र 06 एवं 07 की प्रविष्टि का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी के कर्मियों को मतदाता सूची में प्रविष्टि सही ढंग से करने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ एजेंसी को ससमय कार्य के निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। मालूम हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 06 सितंबर 2020 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए स्पेशल शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया था। जिसमें प्राप्त आवेदनों के प्रविष्टि की जा रही है। मौके पर संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Start: 10/09/2020 End: 24/09/2020

Venue: Election Office,Araria.