Close

Past Events

No Image
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- अररिया 16 अप्रैल 2020- समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 की अध्यक्षता में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए घर-घर सर्वे कार्य हेतु सभी बीएचएम, बीसीएम, एमओआईसी, सीडीपीओ एवं डेवलपमेन्ट पार्टनर तथा जिला स्तर पर गठित सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों के 328 चिन्हित गाॅवो का सर्वे किया जाएगा । सर्वे कार्य में आशा,आंगनबाड़ी,तथा ए एन एम एवं संबंधित उत्प्रेरक द्वारा पल्स पोलियो अभियान के सूक्ष्म कार्ययोजना केे आधार पर किया जाना है। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया है इस हेतु दो सदस्यीय दल का गठन किया जायेगा। दल द्वारा प्रथम पांच दिनों में सभी घरों का प्रथम सर्वे तथा अगले तीन दिनों में उन सभी घरों में दोबारा सर्वे का कार्य किया जायेगा। इसके लिए सर्वे दल को प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया गया है। सर्वेक्षण दल को प्रपत्र उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें घर के मुखिया का नाम, घर में उपस्थित सदस्यों का नाम, मोबाईल नम्बर, एक मार्च 2020,से अबतक विदेश भ्रमण किया गया है या नहीं, अन्य राज्यों में भ्रमण किया गया है या नहीं, बुखार खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी पाये जाने वाले सदस्य की विवरणी अंकित करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिलान्तर्गत विदेश (नेपाल सहित) से आये हुए लोगों का नाम इसमें दर्ज किया जायेगा। वहीं पर्यवेक्षक दल द्वारा प्रतिदिन कम से कम दो बार पर्यवेक्षण का कार्य किया जना है।ताकि विवरणी तैयार करने में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो एवं सर्वे कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके। पर्यवेक्षक दल अपने सर्वे दल के पोषक क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक दवा दुकान एवं सामुदायिक/ग्रामीण चिकित्सक से सम्पर्क कर बुखार के साथ खांसी अथवा सांस लेने में पारेशानी वाले मरीजों की पूर्ण विवरणी के साथ ही दवा देने का निर्देशित किया गया है। सर्वेक्षण दल प्रपत्र में एकत्रित करेंगे। प्रत्येक दल कर्मी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कीट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें 10 पीस मास्क (3 लेयर), 10 पीस गल्ब्स (नान स्ट्राॅयल) एवं एक साबुन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि इस कार्य में लगाये जा रहे सभी कर्मियों को पांच दिन के सर्वे कार्य समाप्ति उपरांत छठे दिन निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि सभी सर्वे दल को संबंधित प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचाधिकारी, थानाध्यक्ष, एवं संबंधित पदाधिकारीगण का मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाय, ताकि सर्वे कार्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें।जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के आम लोगों से अपील किया गया कि इस सर्वेक्षण कार्य में सर्वेक्षण दल को सहयोग करें ताकि इस संक्रामक बीमारी को समय पर पहचान कर इसकी उचित इलाज कराया जा सके ।कोरोना वायरस से डरें नहीं सहयोग करें और सुरक्षित रहें । उक्त कार्य में लगे सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाकर इस कार्य में बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया ।ताकि कोई भी व्यक्ति इस संक्रामक बीमारी से प्रभावित नहीं हो सके ।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, निर्देशक डीआरडीए ,सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीएम स्वास्थ्य, सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम एवं डेवलपमेन्ट पार्टनर के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Start: 16/04/2020 End: 23/04/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
||समाहरणालय अररिया|| (जिला जन-संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्तिःः- दिनांक- 16.06.2020 जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में कोविड-19 के रोकथाम को लेकर गठित सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी, एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। सभी कोषांग की बारी-बारी से गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को सैंपल जांच में तेजी और कार्य संस्कृति में सुधार लाने का निर्देश किया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को कोविड-19 के रोकथाम को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान पंचायती राज पदाधिकारी को मस्क वितरण का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है ।लेकिन उनके द्वारा मस्क वितरण से संबंधित प्रतिवेदन ससमय उपलब्ध नहीं कराने को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जीविका द्वारा तैयार किए गए मास्क का वितरण पंचायत स्तर पर परिवार कोनिर्धारित संख्या में मास्क एवं साबुन वितरण कराने का निर्देश दिया गया । प्रखंडवार मास्क एवं साबुन वितरण की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जीविका द्वारा वितरण किए गए मास्क की राशि लंबित है उसका भुगतान कराने के लिए पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया ।मास्क का क्रय जीविका संगठन से ही क्रय करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण को दिया गया है।संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परिवार की संख्या का आकलन कर जीविका दीदी द्वारा तैयार किए गए मास्क का डिमांड अभिलंब करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी ।दूसरी ओर समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अबतक कोविड-19 की जांच के लिए 1667 लोगों का सेम्पल भेजा गया है। इसमें 1527 का जांच परिणाम प्राप्त हो गया है। 120 सेम्पल के परिणाम आना शेष है। जिला में अभी तक 83 पोजेटिव मरिजो की पहचान की गई है। इसमें से 73 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर चले गये है। जिले में आइसोलेशन में भर्ती कुल मरिजों की संख्या वर्तमान में 09 है। जिलाधिकारी द्वारा क्वॉरंटाइन प्रभारी एवं आइसोलेशन सेल के प्रभारी को निदेशित किया कि सभी व्यक्तियों का नियमित रूप से मेडिकल जांच कराना सुनिश्चित करें। मास्क का उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूकता करें। उक्त बैठक में सिविल सर्जन, निर्देशक डीआरडीए,प्रभारी पदाधिकारी आइसोलेशन , जनसंपर्क पदाधिकारी, , तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Start: 16/06/2020 End: 16/06/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जनसम्पर्क प्रशाखा) दिनांक – 16 जनवरी 2021, जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री ह्र्दयकांत द्वारा संयुक्त रूप से सदर अस्पताल, अररिया में फीता काटकर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य सहित स्वास्थ्य विभाग के सभी वरीय चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे। इसके पश्चात मोहिनी देवी रुंगटा अस्पताल अररिया आर एस का जायजा लिया गया।सर्वेप्रथम स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिले में टिकाकरण को लेकर पांच केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर एक सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। .

Start: 16/01/2021 End: 17/01/2021

Venue: Araria.

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 15 मार्च 2021, “” जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के साथ समाहरणालय परमान सभागार में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का निष्पादन निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता के अनुसार ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।बैठक मे सीमा क्षेत्र विकास, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, लघु सिंचाई, सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी, एलपीए, लंबित भू अर्जन मामले, लंबित आपदा अनुदान, कल्याण कार्यालय, विभागीय कार्यवाही से संबंधित लंबित मामले, सेवांत लाभ से संबंधित लंबित मामले, लंबित दाखिला खारिज, पंचायत चुनाव की तैयारी, एचआरएमएस इंट्री रिपोर्ट, अतिक्रमण, थाना भवन कल्याण/आंगनबाड़ी/पंचायत सरकार भवन भूमि उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन हरियाली, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, जिला उद्योग केंद्र, कब्रिस्तान घेराबंदी, अल्पसंख्यक कल्याण, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, शिक्षा विभाग सहित कई अन्य योजनावार कार्य की अद्यतन उपलब्धि एवं प्रगति को लेकर गहन समीक्षा की गई। आवास निर्माण की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मार्च 2021 तक हरहाल में निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करें। मनरेगा की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि मछली का पालन एवं मखाना की खेती योग्य नीजी तालाब/पोखरों की सूची एक सप्ताह के अंदर समर्पित करें। समीक्षा के क्रम में बताया गया कि सार्वजनिक जल संचयन संरचनाओं को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा शेष तालाबों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश अपर समाहर्ता को दिया गया। दाखिल खारिज की समीक्षा में पाया गया कि निष्पादन की प्रक्रिया धीमी है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दाखिल खारिज का निष्पादन हर हाल में ससमय सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के प्रगति को लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि आठवें चरण की उपलब्धि शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें।इसके लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति समुदाय के लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए विकास मित्र को मोटिवेट करने का निर्देश दिया गया।आसीडीएस की समीक्षा के क्रम में नए आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण को लेकर सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को विवादित स्थलों पर समन्वय स्थापित कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो योजना अपूर्ण है उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाय। संबंधित पदाधिकारी से ‌समन्वय बनाकर कार्य का निष्पादन निर्धारित मापदंड के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्त्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, डीआरडीए निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 16/03/2021 End: 16/03/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 15 जून 2021, ””जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2021 की पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया, बांध, तटबंध, एवं सड़क से संबंधित सभी आवश्यक कार्य एवं तैयारियां पूर्ण कराने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में, वर्षा मापक यंत्र, मोटरबोट की उपलब्धता, नावों की उपलब्धता, नाविकों के लंबित मजदूरी भाड़े का भुगतान, लाईफ जैकेट की उपलब्धता, महाजाल की उपलब्धता, प्रशिक्षित मोटरबोट चालक/गोताखोर, , पालिथीन शीट्स की उपलब्धता, उंचे शरण स्थलों का चिन्हिकरण, बाढ़ आश्रय स्थल, खाद्यान्न हेतु गोदामों का चिन्हिकरण, बाढ़ कार्य में लगाए जा रहे कर्मियों का कोविड-19 टीकाकरण, मानव दवा की उपलब्धता पशु दवा की उपलब्धता एवं आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि कार्य की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया कि सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र सुचारू रूप से कार्यरत है। जिले में परिचालन योग नावों की कुल संख्या 320 है। मरम्मति योग 70 नाव हैं। सभी अंचलाधिकारी को आवश्यकता अनुसार आवंटन उपलब्ध कराते हुए नाव की मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया है। प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया कि दसो मोटर बोट मरम्मती के लायक नहीं है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि क्राय हेतु अग्रेतर करवाई अभिलंब करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षित मोटरबोट चालक एवं प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध है। पॉलीथिन शीट्स की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी आपदा को भंडार गृह में उपलब्ध पॉलीथिन शीट्स एवं इस के अतिरिक्त अंचल अधिकारी के अधियाचन अनुसार निर्धारित समय पर पॉलीथिन शीट्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देशित किया गया कि संभावित बाढ़ से संबंधित की जा रही तैयारियों को ससमय कराना सुनिश्चित करें। बाढ़ आश्रय स्थल की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित आश्रय स्थल तक जाने के लिए तथा सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ के दौरान चिन्हित आश्रय स्थल विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधन तथा पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया आसपास के लोगों का मोबाइल नंबर की सूची तैयार करने हेतु सभी सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जितने भी चिन्हित आश्रय स्थलों तक पहुंच पथ का निर्माण कार्य नहीं हुआ है, उसे अतिशीघ्र पूरा करें। जिले में तटबंध निर्माण एवं सड़क मरम्मती का कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी को जिले में निर्माणधिन पुल-पुलियों, डाइयवर्सन को यथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि का कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया गया। बाढ़ आपदा के पूर्व लोगों संचेत तथा जागरूक करने हेतु जिला अंतर्गत जोगबनी थाना, फारबिसगंज थाना ,सिकटी थाना, पलासी थाना , कुंवारी थाना एवं अररिया थाना कुल 6 स्थानों पर सायरन अधिष्ठापन किया गया है, जो खासकर बाढ़ आने की स्थिति में जनसमूह तक सूचना पहुंचाने में तथा लोगों को सचेत करने में सायरन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी सभी सायरन के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु मॉक ड्रिल का संचालन समय-समय पर किया जाना है आवश्यक है। इसको लेकर जिलाधिकारी द्वारा मॉकड्रिल हेतु 22 जून 2021 को समय 8:00 बजे रात्रि में निर्धारित किया गया है । सायरन की उपयोगिता के महत्व के संबंध में लोगों को अभी से अवगत एवं जागरूक हेतु प्रचार प्रसार करने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को दिया गया है।बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत, अपर समाहर्त्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज प्रभारी पदाधिकारी आपदा, डीसीएलआर फारबिसगंज एवंअररिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, , एनएच, सभी अंचलाधिकारी, तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Start: 16/06/2021 End: 17/06/2021

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 15 अप्रैल 2021, —-कंबाइड हार्वेस्टर को चलाने के लिए पास लेना अनिवार्य— “”फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग, बिहार के सचिव श्री एन श्रवण कुमार द्वारा बिहार के सभी जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आहूत की गई। अररिया जिले से वर्चुअल बैठक में कार्यालय वेश्म से जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं कृषि विभाग के अन्य अधिकारी द्वारा भाग लिया गया। बैठक में कृषि विभाग, बिहार सरकार के निदेशक श्री आदेश तितरमारे ने बताया कि सरकार द्वारा 10 जून 2019 को प्रत्येक जिले के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय अंतर विभागीय कार्य समूह का गठन किया गया है। जिसके सदस्य सचिव जिला कृषि पदाधिकारी हैं। वर्ष में दो बार खरीफ एवं रबी फसल कटनी के पूर्व इस समूह की बैठक किया जाना है। इस समूह के कार्य में खरीफ एवं रबी फसल कटनी के पश्चात खेतों में अवशेष पराली को जलाने से रोकना मुख्य कार्य है। उन्होंने कहा कि फसल कटनी के लिए जब से कंबाइंड हार्वेस्टर का प्रयोग बढ़ा है तब से कृषकों द्वारा फसल अवशेष को खेत में जलाने की प्रवृत्ति विकसित हुई है। जिससे मिट्टी की उर्वरकता एवं पर्यावरण के लिए यह बेहद नुकसानदेह है। यह समस्या पहले शाहाबाद क्षेत्र में उत्पन्न हुई और अब धीरे-धीरे पटना, सारण होते हुए राज्य के दूसरे जिलों में में भी फैल गया है। कृषि विभाग ने अब कंबाइड हार्वेस्टर को चलाने के लिए उसके मालिक/ड्राइवर को अपने जिला परिवहन कार्यालय से पास/निबंधन अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें पास इस शर्त के आधार पर दी जाएगी कि जिन खेतों में वे फसल कटनी करेगी, उन खेतों में फसल अवशेष (पराली) नहीं जलाया जाएगा। यदि उन खेतों में फसल अवशेष जलाने की सूचना मिलने पर उनके पास को रद्द कर दिया जाएगा। बिना पास का कोई भी कंबाइंड हार्वेस्टर नहीं चलेगा। साथी ही जिस किसान द्वारा अपने क्षेत्र में पराली जलाया जाएगा उन किसानों का कृषि विभाग के (डीबीटी) प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पोर्टेल पर 3 साल तक के लिए पंजीकरण से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 2020 में 2138 किसानों को चिन्हित किया गया है। जिनमें सबसे अधिक रोहतास के 528 किसान शामिल हैं। उन सबों को 3 साल तक के लिए कृषि योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए कृषि विभाग, बिहार के सचिव द्वारा कहा गया कि बिहार में लगभग 2000 कंबाइंड हार्वेस्टर है। कैमूर, बक्सर, नवादा, रोहतास, गोपालगंज एवं भोजपुर में इसकी संख्या सर्वाधिक है। उन्होंने सभी जिलाधिकारी से प्रखंड एवं पंचायतवार कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार के माध्यम से पराली जलाने की घटना को चिन्हित करवाने का निर्देश दिया। साथ वैसे किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक, जो पराली जलाने की सूचना ससमय उपलब्ध नहीं कराते हैं, उनके विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कंबाइंड हार्वेस्टर के द्वारा फसल के ऊपरी भाग को ही काटा जाता है। नीचे का हिस्सा खेत में रह जाता है। कंबाइड हार्वेस्टर के चालक ज्यादातर पंजाब से सिख कर आए हैं और उनके द्वारा यह गलत सुझाव दिया जाता है कि खेत के फसल अवशेष (पराली) को जलाने से जमीन की उर्वरकता कि शक्ति बढ़ जाती है। जबकि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट जाती है एवं पर्यावरण प्रदूषित होता है। कंबाइंड हार्वेस्टर के साथ एक और मशीन एस्ट्रो मैनेजमेंट सिस्टम (एसएमएस) जोड़ा जाता है जो पीछे से फसल अवशेष की कटनी करते जाता है। यहां के कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों द्वारा एसएमएस नहीं जोड़ा जाता है जिसके कारण फसल अवशेष नहीं कट पाता है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष के साथ खेत की जुताई भी की जा सकती है। कृषि विश्व विद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा यह प्रयोग किया गया है कि फसल अवशेष रहने पर भी अगली खेती की जा सकती है। और वहां कुछ खास क्षेत्रों में विगत 10 वर्षों से ऐसी खेती की जा रही है। उन्होंने सभी जिलाधिकारी को इसके लिए किसानों के बीच जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार कराने का सुझाव दिया गया।

Start: 16/04/2021 End: 16/04/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 15 अप्रैल 2021 “” जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में जिला आंतरिक संसाधन एवं राजस्व की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आहूत की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर गहन समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा गई। बताया गया कि वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध जिला परिवहन से 57.83%, खनन से 123.25%, जिला अवर निबंधक अररिया से 94.50%, अवर निबंधन फारबिसगंज से 76.80%, अवर निबंधन जोकीहाट से 84.40%, राष्ट्रीय बचत से 157.46%, नगर परिषद अररिया से 67.24%, नगर परिषद फारबिसगंज से 70.75%, नगर पंचायत जोगबनी से 17%, माप-तोल संभाग अररिया से 84.51%, माप-तोल संभाग फारबिसगंज से 88.73%, विधुत प्रमंडल अररिया से 96.88%, मत्स्य विभाग से 85.35%, वन विभाग से 110.26% उपलब्धि हासिल हुआ है। जिला पदाधिकारी द्वारा लक्ष्य विरुद्ध कम राजस्व प्राप्त करने वाले विभागों को निर्देशित किया गया कि बकाएदारों को नोटिस निर्गत करें। राजस्व संग्रह को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि शत प्रतिशत प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिले में यातायात को सुव्यवस्थित करें ।साथ ही साथ निर्धारित टेंपो पड़ाव पर ही टेंपो का ठहराव सुनिश्चित करें। जोगबनी में नवनिर्मित बस एवं ऑटो रिक्शा पड़ाव में ही संचालित हो इसके लिए टेंपो एसोसिएशन एवं बस एसोसिएशन के साथ बैठक कर राजस्व संग्रह में वृद्धि लाना सुनिश्चित करें।बैठक में अपर समाहर्ता, जिला वन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीसीएलआर फारबिसगंज, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, विद्युत,सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 16/04/2021 End: 21/04/2021