प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 15 मई 2026 जनता दरबार में 57 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश |
Start : 15/05/2026 End : 31/05/2026
Venue : Araria
प्रेस विज्ञप्ति
अररिया, 15 मई 2026
जनता दरबार में 57 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कुल 57 मामलों पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग, गृह विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपूर्ति विभाग तथा शिक्षा विभाग से संबंधित मामले भी सामने आए।
जनता दरबार में रानीगंज प्रखंड के बसैती पंचायत निवासी अजहर अंसारी ने बासगीत पर्चा वाली भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया। रानीगंज प्रखंड के परसा हाट निवासी शुभम कुमार मेहता ने मुख्य सड़क की मरम्मत कराने की मांग रखी।
नरपतगंज प्रखंड के रेवाही निवासी मो. ऐनुल ने भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। भरगामा प्रखंड के धनेश्वरी निवासी कामेश्वर यादव ने पंचायत सचिव का सेवार्थ लाभ के भुगतान से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की।
अररिया नगर परिषद निवासी जीवछलाल बहादुर एवं छवेलाल बहादुर ने माता विषहरी स्थान के सौंदर्यीकरण कराने का अनुरोध किया। रानीगंज प्रखंड के हसनपुर निवासी पिंकी देवी ने अनुकंपा के आधार बहल डीलर चयन की जांच कराने की मांग की।
जोकीहाट निवासी अजीम उद्दीन ने विद्यालय में छात्र के नामांकन से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वहीं, नरपतगंज प्रखंड के भंगही पंचायत निवासी नेघु राम ने भूमि मापी कराने हेतु आवेदन दिया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया करें।
