Close

Past Events

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक 8 मार्च 2021, “”” मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए कुल 365 लाभुकों को चयनित किया गया है। जिसके दस्तावेजिकरण का कार्य आज 8 मार्च से 12 मार्च 2021 तक समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभा भवन में शिविर के माध्यम से किया जा रहा है।आज 92 लाभुकों को ऋण सुलभ कराने के लिए उनके दस्तावेज का मिलान एवं जांच के बाद एकरारनामा पुस्तिका का वितरण जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने लाभुकों को निर्देशित किया कि जिस व्यवसाय एवं रोजगार के लिए ऋण सुलभ होगा, उसका शत प्रतिशत उपयोग उसी व्यवसाय एवं रोजगार में करें और प्राप्त ऋण की राशि का समय पर भुगतान करेंगे। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाभुकों द्वारा संचालित व्यवसाय एवं रोजगार स्थलों पर जाकर जांच कर उनके रोजगार एवं व्यवसाय की प्रगति एवं उपलब्धि की जायजा लेते रहने का निर्देश दिए।

Start: 08/03/2021 End: 08/03/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक:-08 जनवरी 2021, “” सचिव, ग्रामीण विकास विभाग -सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, श्री बालामुरुगन डी द्वारा शुक्रवार को लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। सर्व प्रथम सचिव महोदय एवं जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा जिला जीविका कार्यालय अररिया परिसर में पौधा रोपण किया गया। इसके बाद अररिया प्रखंड अंतर्गत हड़ियाबारा में और फारबिसगंज प्रखंड अंर्तगत हरिपुर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनाए गए सावर्जनिक शौचालाय का निरीक्षण किया गया। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत परवाह में जीविका दीदियों के साथ बैठक की गई। जल जीवन हरियाली एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।सचिव महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को जिले के विकास में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर डीआरडीए निदेशक, जीविका डीडीपीएम, जिला समन्वयक स्वच्छता, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

Start: 08/01/2021 End: 09/01/2021

Venue: Araria

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 07 अप्रैल 2021, ””जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ 2021 की पूर्व तैयारी को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (आत्मन हांल) में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं पदाधिकारियों को क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया, बांध, तटबंध, एवं सड़क से संबंधित सभी आवश्यक कार्य एवं तैयारियां पूर्ण कराने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अत्यावश्यक पत्रों का निष्पादन, वर्षा मापक यंत्र, मोटरबोट की उपलब्धता, नावों की उपलब्धता/निबंधन/नाविकों के लंबित मजदूरी भाड़े का भुगतान, महाजाल की उपलब्धता, प्रशिक्षित मोटरबोट चालक/गोताखोर, लाईफ जैकेट की उपलब्धता, पालिथीन शीट्स की उपलब्धता, उंचे शरण स्थलों की चिन्हिकरण, बाढ़ आश्रय स्थल/इंडस्ट्रियल सायरन, खाद्यान्न हेतु गोदामों का चिन्हिकरण, अनुग्रह अनुदान भुगतान संबंधित लंबित मामले, कोविड-19 मृतकों संबंधी मामले, एवं अग्निकांड की आपदा से निबटने को लेकर गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी अंचलाधिकारी, जिला अररिया द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार सभी अंचलों में वर्षा मापक यंत्र सुचारू रूप से कार्यरत है। जिले में कुल 09 मोटरबोट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अंचल कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 06 मोटर बोट की अधियाचना की गई है। प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया गया कि जिले में परिचालन योग नावों की कुल संख्या 250 है। मरम्मति योग 70 नाव हैं। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सरकारी एवं निजी नावों की सूची तैयार करने एवं जून तक सभी नाव की मरम्मति कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही नाव के रख-रखाव, भुगतान आदि की जांच वरीय पदाधिकारी से कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी को लाईफ जैकेट की मांग हेतु अधियाचन भेजने का निर्देश दिया है। प्रभारी पदाधिकारी आपदा द्वारा बताया गया कि जिले को कुल दस प्रशिक्षित मोटरबोट चालक, एवं 17 प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध है। जिन्हें प्रशिक्षण देने हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया है। साथ ही विभाग से ओर प्रशिक्षित मोटर बोट चालकों की मांग करने हेतु निर्देशित किया गया। पॉलीथिन शीट्स की उपलब्धता की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को ससमय पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से संबंधित की जा रही पूर्व तैयारियों को ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। बाढ़ आश्रय स्थल की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी चिन्हित आश्रय स्थल के आसपास के लोगों का मोबाइल नंबर की सूची तैयार करने हेतु सभी सीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इंडस्ट्रियल सायरन अधिष्ठापन के उपरांत इसकी टेस्टिंग हेतु तिथि का निर्धारण करने एवं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। संभावित बाढ़ आने के पूर्व ही जिले के आम लोगों को पहले सूचना इस इंडस्ट्रियल सायरन के माध्यम से प्राप्त हो जाएगी। सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जितने भी चिन्हित आश्रय स्थलों तक पहुंच पथ का निर्माण कार्य नहीं हुआ है, उसे अतिशीघ्र पूरा कर दें। पिपरा तटबंध का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। बताया गया कि कार्य पूर्ण करने के लिए 40 फिट भूमि की जरूरत है। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए 15 जून तक हर हाल में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी को जिले में निर्माणधिन पुल-पुलियों, डाइयवर्सन को यथा शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। अररिया प्रखंड के मदनपुर पूर्वी में आवश्यकता अनुसार पुल-पुलिया निर्माण को लेकर अतिशीध्र कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। आपदा अनुदान की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित सीओ एवं प्रभारी पदाधिकारी आपदा को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर लंबित अनुदान की भुगतान पीड़ित परिवारों के परिजनों को सुलभ कराना सुनिश्चित करें। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बाढ़ पूर्व सभी नालों की सफाई ससमय करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्त्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया फारबिसगंज, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी, , एनएच, सभी अंचलाधिकारी, तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Start: 08/04/2021 End: 08/04/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक:-08 जनवरी 2021, जीविका जिला कार्यालय में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव और जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बालामुरुगन डी. द्वारा जीविका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण किया गया। मौके पर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार सहित जिला के कई पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद अररिया प्रखंड अंतर्गत हड़ियाबारा में और फारबिसगंज प्रखंड अंर्तगत हरिपुर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बनाए गए सावर्जनिक शौचालाय का निरीक्षण किया गया। जल जीवन हरियाली एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। सचिव महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को जिले के विकास में अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का निर्वहन ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के बाद ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी. ने फारबिसगंज प्रखंड के परवाहा पंचायत में शक्तिमान बकरी उत्पादक समूह के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बकरी पालन के बार में विस्तार से जानकारी दी। समूह की पशु सखी ज्योति कुमारी ने पशु सखी बनने के बाद अपने अनुभवों को साझा किया। ज्योति ने बताया कि सेवा देकर वो अब प्रतिमाह 5-6 हजार रुपए कमा रही है। ज्योति का कहना है कि जीविका से जुड़ने के बाद उसे आर्थिक मदद मिल रही है। इससे वो काफी खुश है। भ्रमण के दौरान जीविका के सीईओ बालामुरुगन डी. ने कोसी मलवरी योजना, शौचालय निर्माण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर डीआरडीए निदेशक, जीविका डीडीपीएम, जिला समन्वयक स्वच्छता, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

Start: 08/01/2021 End: 10/01/2021

Venue: Araria.

No Image
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 07 अप्रैल 2021, “”जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय स्थित सभाकक्ष (आत्मन हॉल) में उत्पाद एवं पुलिस विभाग से संबंधित 05-05 स्पीडी ट्रायल मामलों की कांड-वार समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा दर्ज 5 वरीय अभियोग क्रमशः कुर्साकाटा थाना से संबंधित तीन एवं अररिया थाना से संबंधित दो मामलों की बारी-बारी से गहन समीक्षा की गई। संबंधित लोक अभियोजक द्वारा लंबित कांडों के बारे में विस्तृत ‌रूप में बताया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा मामलों के त्वरित निष्पादन में संबंधित थानाध्यक्ष एवं पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । उत्पाद कांड से संबंधित मामले की समीक्षा के क्रम विस्तृत रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश उत्पाद अधीक्षक को दिया गया। बैठक में गोपनीय प्रभारी, लोक भियोजन पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजन पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 08/04/2021 End: 08/04/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 08 अप्रैल 2021, “” जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में तकनीकी टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष (आत्मन हॉल) में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जिले में संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, जल निस्सरण, लघु सिंचाई प्रमंडल अररिया, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया , विधुत एवं संबंधित विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर विभागवार प्रत्येक बिंदुओं पर कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा की गई। कार्य प्रगति संतोषजनक पाया गया।ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा जिले में बनाए गए सड़क पुल पुलिया का प्रखंड वार गहन समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि रानीगंज प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर खरहट पंचायत में मछली पालन हेतु बनाए गए तालाबों पर जाने के लिए संपर्क पथ का निर्माण ससमय कराना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता एल ए ईओ एवं भवन तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समाहरणालय परिसर में बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या बना हुआ रहता है। इसके निकासी के लिए सुदृढ़ व्यवस्था करवाने की दिशा में अग्रेतर करवाई ससमय करना सुनिश्चित करें। फारबिसगंज में ट्रामा सेंटर के निर्माण में प्रगति लाने हेतु कार्यपालक अभियंता एल ए ईओ को निर्देशित किया गया।समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय तकनीकी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो कार्य लंबित है। उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण संपन्न कराना सुनिश्चित करें। सभी तकनीकी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बाढ़ से पूर्व सभी निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलिया, एवं बांध, तटबंध, चैनल का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपाकल अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं सिंचाई प्रमंडल अररिया को निर्देश दिया गया कि किसानों को सिंचाई की सुविधा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। हर खेत को पानी पहुंचाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कार्य संतोषजनक है। शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया। समीक्षा के दौरान कार्यपालक अभियंता पीएचइडी को निर्देशित किया गया कि जिस वार्ड में कार्य लंबित है उसे अविलंब शुरू करें। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सात निश्चित योजना एवं हर खेत को पानी उपलब्ध कराना सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एमएसडीपी योजना अंतर्गत संबंधित विभागीय कार्य एजेंसी द्वारा पूर्ण कराए गए कार्यों की समीक्षा करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी तकनीकी पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया कि आपस में समन्वय बनाकर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का निष्पादन निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता के साथ बेहतर ढंग से करना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को निर्देशित किया गया कि बाढ़ शरण स्थली का शेप निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करें। संबंधित कार्यपालक अभियंता को हिदायत दी गई कि जो कार्य लंबित है, उसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया कि जो सड़क मेंटेनेंस में है उसका सर्वेक्षण कर ससमय मेंटेनेंस कराना सुनिश्चित करें। बैठक में निर्देशक डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक योजना पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया ,फारबिसगंज एवं नगर पंचायत जोगबनी ,कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण, आरडब्ल्यूडी ,मनरेगा , सिंचाई एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 08/04/2021 End: 08/04/2021

No Image
।समाहरणालय अररिया। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 6 सितंबर 2021 “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में कर्तव्य के दौरान मृत गृह रक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नामांकन हेतु जिला चयन समिति की बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई। चयन प्रक्रिया को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा गहन समीक्षा की गई। वरीय जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी अररिया द्वारा बताया गया कि कुल 10 अनुकंपा के आधार पर नामांकन हेतु आवेदन दिया गया है ।जिसमें जांचोपरांत 7 लोगों को योग्य पाया गया है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अनुकंपा के आधार पर नामांकन हेतु चेक लिस्ट तथा सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ अगली बैठक में उपस्थित करने का निर्देश दिया गया ।बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Start: 07/09/2021 End: 07/09/2021

No Image
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- (१)अररिया 07 अप्रैल 2020,- कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉक डाउन के शत प्रतिशत अनुपालन तथा आमलोगों के आवश्यक सामग्रीयो की सुबिधा और लांक डाउन के दौरान विदेश एवं अन्य राज्यों से आए हुए प्रवासीश्रमिको जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन एवं स्कूलो में संचालित क्वांरेंटाइन में रखा गया है को लेकर जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा कार्यालय वेश्म में वीडियो काॅन्फ्रेेंस के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ प्रखंडवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी ,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ,एम ओ आई सी , एवं बीसीएम को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिय गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंड़ों में बनाये गये Quarantine सेंटर में रहने वाले लोगों के लिए मास्क, साबुन, सेनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक सामग्री तथा दो समय भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। स्कूल Quarantine मे रहने वाले लोगों का (किस राज्य से आये हैं) राज्य के अनुसार अलग-अलग रजिस्टर में नाम दर्ज करना सुनिश्चित करें। ईन सभी व्यक्तियों का प्रत्येक दिन डॉक्टर से मेडिकल जाँच सुनिश्चित करें। सभी बीडीओ को लगातार कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए पंचायतों में युद्ध स्तर पर गहन प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया गया है।जिले के सभी दवा दुकानदारों को निर्देशित करें कि बुखार के साथ सर्दी खासी का कोई भी मरीज आता है तो इसकी सूचना फौरन संबंधित प्रभारी को दें, ताकि उसकी जाँच ससमय कराया जा सके। इसे अति आवश्यक समझा जाय। सभी बीडीओ एवं अंचाधिकारी को अपने क्षेत्र में खाद्य सामग्री आपूर्ति पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ खाद्य कालाबाजी की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुसिल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो, फोटो पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करें। सरकार द्वारा लाभुकों को सहायता के रूप में जो राशि उनके खाते में दी गई है उसके भुगतान को लेकर सोशल डिस्टेंस की दूरी बनाकर भुगतान करने के लिए एलडीएम को निर्देशित किया गया कि सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित बैंक एवं सी0एस0पी संचालकों को वार्ड वार रोस्टर बनाकर लाभुकों को राशि भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जिलास्तर पर गठित सभी कोषांगों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि हेल्पलाईन कोषांग में अबतक प्राप्त 444 काॅल प्राप्त हुए हैं जिसमें 404 का निष्पादन किया गया है। बताया गया कि जिले के सभी पंचायतों में कुल 58 Quarantine सेंटर संचालित हैं। इसमें कुल 720 लोगों को प्रारंभिक जाँच के बाद Quarantine में रखा गया है। मौक पर एडीएम, डीडीसी, सीएस,ओएसडी, डीपीएम, डीआईओ, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, आईटी मैनेजर एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे। (२)जिला पदाधिकारी की ओर से जिले के आम लोगों से अपीलः- लाॅकडाउन के दौरान आमजनमास को राहत देने के लिए जिला प्रशासन हर संभव आपकी मदद के लिए कटिबद्ध है। इसके बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग को दर किनार कर लोग बैंक की विभिन्न शाखाओं पर राशि निकासी को लेकर भीड़ एकत्रित करते नजर आ रहे हैं, जो एहतियातन आपके एवं आपके परिवार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आप सभी लोगों से अपील है कि बैंकों में , सोशल डिस्टेंसिग यानी ( एक मीटर की दूरी बनाकर)का पालन करें, । राशि कि कमी नहीं है । इसको रोना वायरस महामारी में अपना भरपूर सहयोग दें। सभी बैंक एवं सीएसपी संचालकों को वार्ड वार रोस्टर बनाकर लाभुकों को राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया है ।ताकि अपको संक्रमण का कोई खतरा नहीं हो और सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए सुरक्षित रहकर रूपये निकसी की जा सके। इसे सुनिश्चित कराने के लिए एलडीएम (अग्रणी बैंक प्रबंधक) को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

Start: 07/04/2020 End: 10/04/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जनसम्पर्क प्रशाखा) -:प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक – 07 जनवरी 2021, जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में मत्स्य टास्क फोर्स एवं डिस्ट्रिक्ट इन्नोभेशन फण्ड के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (आत्मन हॉल) में आहूत की गई।पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर मत्स्य, कृषि के विकास के तहत मखाना,मछली सह बत्तख पालन योजना की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक कूल 31 यूनिट की परियोजनाओं को स्वीकृत दिया गया है। जिसमें 14 यूनिट सरकारी पोखरों पर एवं शेष निजी पोखरों पर दी गई है। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी पोखरों को इसमें शामिल किया जाए। सार्थक फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार विश्वास द्वारा बताया गया कि पूर्व बैठक में संस्था को जिले में मछली पालक, बत्तख पालन एवं मखाना उत्पादक किसानों का एक संगठित पीएफओ का निर्माण कर उसके कार्य को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। जिस केआलोक में संस्था द्वारा एफपीओ (इंटीग्रेटेड फार्मिंग प्रोडक्शन कंपनी लिमिटेड) रजिस्ट्रेशन हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एफपीओ से जुड़ने के लिए कार्य सदस्य किसानों को जागरूक किया जा रहा है एवं शेयर धारक भी बनाया जा रहा है। जल्द ही इससे जुड़े सदस्य किसानों को एफपीओ द्वारा आवश्यक सहायता के साथ मछली, फीड, दाना, दवाई जल्द उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा मखाना योग्य तालाब का सर्वे करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही सार्थक फाउंडेशन के प्रतिनिधि को निर्देश दिया गया कि अगले एक माह में कम से कम 100 किसानों को उत्पादक कंपनी के साथ जोड़े। मखाना कृषकों को भी कंपनी के साथ जोड़ने का निर्देश दिया गया। इन्नोभेशन फण्ड के तहत इस फिश फीड मिल लगाने की भी समीक्षा की गई। जिसमें उद्योग महा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि कार्यादेश दिया जा चुका है। अगले 15 दिनों में मशीन लगा ली जाएगी। बायोफ्लॉक पद्धति द्वारा भी मत्स्य पालन बढ़ाने का निर्णय लिया गया एवं अगले 15 दिनों में इससे संबंधित कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया। जिसमें प्रवासी श्रमिक एवं बेरोजगार लोगों को शामिल कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला उद्योग महाप्रबंधक, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं सार्थक फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 07/01/2021 End: 08/01/2021

Venue: Collectorate, Araria.