Close

।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक-11 अगस्त 2021, “”जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा आज बुधवार को फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक उद्यमी क्लस्टर योजना अंतर्गत दल्लू टोला, वार्ड संख्या 18 स्थित सर्वश्री डी० टी० गारमेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि फारबिसगंज में दो योजना अंतर्गत क्लस्टर समूह की शुरुआत की जा रही है, ताकि प्रवासी श्रमिक बेरोजगारों के हुनर हाथ को काम मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सके। वहीं जिला औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना अंर्तगत फारबिसगंज प्रखंड के खवासपुर पंचायत स्थित देवपुरा ग्राम में सर्वश्री साई गेट-ग्रील क्लस्टर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज द्वारा किया गया। इस संबंध में महाप्रबंधक जिला उधोग केन्द्र, अररिया द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री कुशल श्रमिक उधमी कलस्टर योजनान्तर्गत सर्वश्री डी0 टी0 गारमेन्ट्स, दल्लु टोला, वार्ड नम्बर- 18, प्रखंड- फारबिसगंज, जिला- अररिया इकाई में रेडिमेड वस्त्र का निर्माण होगा। यह योजना प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा चलाई गई है। जिसमे 15 लाख रूपये की राशि समूह को उपलब्ध कराया जाना है, जो अवसूलनीय है, इस समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 35 याक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। जिला औधोगिक नवप्रवर्तन योजना अन्तर्गत सर्वश्री ओम साई गेट डील कलय ग्राम – देवपुरा, पंचायत- सवासपुर, प्रखंड- फारबिसगंज, जिला- अररिया इकाई में गेट ग्रील, स्टील विंडो अलमीरा स्टील, आदि का निर्माण होगा, यह योजना भी प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा चलाई गई है। जिसने 10 लाख रूपये की राशि समूह को उपलब्ध कराया जाना है, जो अवसूलनीय है, इस समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 25 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी महोदय की देख-रेख में उक्त दोनों इकाई की स्थापना जिला उद्योग केन्द्र, अररिया के मार्गदर्शन में कराई गई है। उद्घाटन मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Start : 12/08/2021 End : 17/08/2021

ARARIA

Forbesganj

ARARIA

Forbesganj

ARARIA

Forbesganj

ARARIA

Forbesganj

ARARIA

Forbesganj