Close

Past Events

No Image
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 09 अगस्त 2021, -जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधिन ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा- जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा सोमवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने अस्पताल में दीदी की रसोई का संचालन शुरू किये जाने को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता वाले बीएसए ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट का संचालन जल्द शुरू कराने का निर्देश देते हुए अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 500 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण जल्द शुरू कराने को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों से संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया जाना है। इसे लेकर सारी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रसोई का संचालन शुरू होने से अस्पताल में इलाजरत मरीज, उनके परिजन व समस्त चिकित्सा कर्मियों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में 200 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसका संचालन जल्द शुरू हो जायेगा। वहीं अस्पताल परिसर में प्रस्तावित 500 लीटर क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण भी जल्द शुरू कराने को लेकर अधिकारियों को जरूरी आदेश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिये स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये विभिन्न विभागों के सहयोग से विशेष अभियान का संचालन किया जा रहा है। ताकि आम जिलावासियों को संक्रमण के संभावित खतरों से निजात दिलायी जा सके। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिले के सभी प्रखंडों में कम से कम पांच पंचायतों में शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे दूसरे पंचायत के लोग भी टीकाकरण के लिये प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के मामले में अब तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले पंचायतों को चिह्नित करते हुए वहां शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य संपन्न कराने को लेकर विशेष अभियान का संचालन किया जाएगा। इसके लिये पंचायत स्तर पर दो से तीन दिनों तक विशेष कैंप लगाये जाएंगे। आशा, आंगनबाड़ी सेविका व एएनएम की मदद से टीकाकरण से वंचित लोगों को चिह्नित करते हुए शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता, डीडीसी मनोज कुमार, डीआरडीए निदेशक अनिल कुमार झा, डीपीएम रेहान अशरफ, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Start: 09/08/2021 End: 11/08/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क प्रशाखा) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 09 मार्च 2021, “” जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में जिला उद्योग टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष (आत्मन कक्ष) में आहूत की गई।वित्तीय वर्ष 2020-21 अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री अनुसूचित, जाति जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, जिला औद्योगिक नव प्रवर्तन योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल श्रमिक उधमी क्लस्टर योजना की गहन समीक्षा की गई। उद्योग महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति उद्यमी योजना अंतर्गत कुल 111 लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित है। जिसमें से 85 आवेदनों को स्वीकृत कर संबंधित बैंकों में भेजा गया है। जिसमें से 67 लाभुकों को बैंकों द्वारा राशि सुलभ कराया गया है। पिछड़ा वर्ग के लिए 54 व्यक्तियों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें 44 आवेदनों को स्वीकृति कर संबंधित बैंकों में भेजा गया है। प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 86 आवेदन संबंधित बैंकों में भेजा गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उद्योग महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया कि अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक से समन्वय बनाकर इसका निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। जिन लाभुकों को जिस रोजगार एवं व्यवसाय के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है उसकी जांच लाभुकों द्वारा संचालित स्थल पर जाकर उनके प्रगति एवं उपलब्धि का जायजा निरंतर लेते रहें। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक अभियंता लघु जल संसाधन अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Start: 09/03/2021 End: 12/03/2021

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क प्रशाखा) -ः प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक- 09 सितम्बर 2020, आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 को लेकर जिले में चल रही तैयारियों के बीच बुधवार को टाॅउन हाल, अररिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा विधानसभावार नियुक्त सभी सेक्टर पदाधिकारियों को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का अनुपालन एवं चुनाव कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव से संबंधित कई आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि कोविड-19 महामारी संक्रमण को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मूल मतदान केंद्रों एवं सहायक मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच कर और उसे ससमय दुरस्त करा लिया जाए। प्रत्येक बूथ का कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया जाए। ऐसे मतदान केंद्रों को भी चिन्हित करेंगे जहां मतदान किसी कारण से करने नहीं दिया जाता है। उसकी पूर्ण जानकारी उपलब्ध करेंगे और उसके निदान के लिए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री अविनाश चंद्र एवं संबंधित पदाधिकारिगण, तथा मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।

Start: 09/09/2020 End: 10/09/2020

Venue: Town hall, Araria.

No Image
।समाहरणालय अररिया।। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति :– दिनांक 8 जुलाई 2001, जिला पदाधिकारीश्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में आहूत की गई ।इस बैठक में माननीय,अध्यक्ष जिला परिषद अररिया, माननीय विधायक नरपतगंज विधानसभा एवं जोकीहाट तथा माननीय विधायक के प्रतिनिधि एवं संबंधित उर्वरक कंपनी के प्रतिनिधि तथा जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया। बैठक के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 94000 हेक्टेयर में धान की खेती तथा मक्का की खेती 1715 हे० एवं मडुआ 135 हेक्टेयर तथा 270 हेक्टेयर में दलहन की खेती के आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित है। जिले में कुल 604 उर्वरक अनुज्ञप्ति धारियों की संख्या है। जिसमें पैक्स 31 ,रिटेलर 545 तथा थोक विक्रेता 28की संख्या है। खरीफ 2021 हेतु अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 के लिए डीएपी 10 255 एमटी एनपीके 5467 एंटी एम ओ पी 4000 इंच यूरिया 28 684 एसएसपी 2629 की आवश्यकता है।थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेता के पास यूरिया 14824.457 एमटी ,डीएपी 36 79. 213एमटी, एम ओ पी 3460.164 एमटी, एनपीके एस 2061 .198 एम टी ,एस एस पी 467 .925 एमटी उर्वरक उपलब्ध है। बैठक के दौरान माननीय जनप्रतिनिधि द्वारा जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि किसानों को समय पर गुणवत्ता पूर्ण उर्वरक निर्धारित मूल्य एवं उचित दर पर सुलभ हो। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि खरीफ मौसम का पिकअप सीजन प्रारंभ हो गया है ।किसानों द्वारा यूरिया की मांग अधिक रहती है। ऐसी स्थिति में आवश्यकता है कि उर्वरक सही ढंग से निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध करावें। खरीफ 2021 में उर्वरक से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत की स्थिति में सरकार “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ सभी थोक एवं खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया कि खरीफ 2021 में कोई भी उर्वरक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक पर उर्वरकों की बिक्री न करें ।निर्धारित मूल्य से अधिक लिया जाना अपराध है ।किसी भी विक्रेता के खिलाफ इस संबंध में शिकायत पाए जाने पर जांचोपरांत 24 घंटे के भीतर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। अनुज्ञप्ति धारी सभी उर्वरक दुकानों एवं उर्वरक की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया गया।

Start: 09/07/2021 End: 09/07/2021

No Image
।समाहरणालय अररिया । (जिला जनसंपर्क कार्यालय ) प्रेस विज्ञप्ति :– दिनांक:- 8 जुलाई 2001 , “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में जिला नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं प्रगति को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में आहूत की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि कोविड- 19 को लेकर लागू प्रतिबंधों के कारण नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में विलंब हुआ है। अब लागू प्रतिबंधों में शिथिलता दी गई है। सरकार इसके प्रति काफी गंभीर है। नइसलिए लंबित नीलाम पत्रों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें।इसके लिए सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सप्ताह में 1 दिन कोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। 10 बड़े लंबित बकायेदारों को शीघ्र नोटिस करने तथा जरूरत पड़े तो वारंट भी जारी करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। 09और 10 पंजी का मिलान करें तथा सुनवाई हेतु वादों को सूचीबद्ध करने एवं पेशकार को नामित कर जिला नीलाम पत्र कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। बैठक में एडीएम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया श्री शैलेश चंद्र दिवाकर, डीसीएलआर अररिया, प्रभारी पदाधिकारी जिला नीलाम पत्र, एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित पदाधिकारी।

Start: 09/07/2021 End: 12/07/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक- 08.05.2020 7 मई 2020 को देर रात अररिया रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र के नंदुरबार से छात्र एवं प्रवासी मजदूर अपने गृह जिला अररिया पहुंचे। जिसके बाद सभी लोगों का बारी-बारी से स्क्रीनिंग कराया गया। प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें उसी दौरान बसों से संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाइन सेंटर सुरक्षित भेज दिया गया। जबकि अन्य जिलों के छात्रों एवं प्रवासी मजदूरों को बस द्वारा उनके संबंधित गृह जिलों में भेज दिया गया। अररिया रेलवे स्टेशन, आर.एस. पर उपस्थित होकर इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी.एच एवं पुलिस अधीक्षक धुरत सायली द्वारा स्वयं किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि नंदुरबार, महाराष्ट्र से करीब 1200 छात्र एवं प्रवासी मजदूर भाई अपने गृह जिला आ रहे हैं। जिसमें से लगभग 750 लोग अररिया जिले के निवासी हैं। दूसरे जिले भागलपुर, बांका और किशनगंज के छात्र एवं प्रवासी मज़दूरों को बस द्वारा उनके गृह जिला उसी समय प्रस्थान कराया गया। सभी लोगों का स्क्रीनिंग के बाद भोजन और पेयजल सुलभ कराया गया। जबकि अररिया जिले के मजदूरों के स्क्रीनिंग के बाद उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित साधन, उत्तम भोजन, पेयजल सुलभ कराया गया। जिसके के बाद उन्हें संबंधित प्रखंड‌ के क्वारेंटाइन सेंटर के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, एसडीपीओ अररिया, रेलवे विभाग के पुलिस प्रशासन, डीसीएलआर अररिया, सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, जिला जन संपमर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Start: 08/05/2020 End: 08/05/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -दिनांक :——8 मई 2020: प्रेस विज्ञप्ति :—— “जोगबनी ,भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा एवं वर्तमान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अररिया जिला एवं नेपाल के अधिकारियों के साथ को-ऑर्डिनेशन की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में जिला पदाधिकारी , श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक,श्री धुरत सायली तथा एसएसबी के अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य रूप से भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं कोविड-19 की स्थिति को लेकर गहन समीक्षा की गई। मादक पदार्थों सहित अन्य तस्करी पर रोक एवं दोनों देशों की ओर से सीमा पर सघन निगरानी को लेकर ताजा पहल करने की जानकारी काे साझा किया गया।

Start: 08/05/2020 End: 08/05/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 06 फरवरी 2021, “”बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आज शनिवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा महात्मा गांधी उ ०वि० अररिया आर एस में औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण क्रम में केंद्राधीक्षक को परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने केंद्राधीक्षक को निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश की अनुमति प्रदान करें। आज जिले के कुल 31 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में 4678 परीक्षार्थियों में से 4622 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 56 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 1128 परीक्षार्थियों में से 1109 परीक्षार्थी उपस्थित हुए एवं 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलाव सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया, ताकि शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराई जाय।

Start: 08/02/2021 End: 08/02/2021

No Image
अररिया:- 7 सितंबर 2021 , “”जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा आज मंगलवार को इंडोर स्टेडियम परिसर अररिया में संस्थापित वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर ब्रिगेड के इंतजाम, बिजली उपकरणों की अद्यतन स्थिति का गहनता से मुआयना किया। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी को वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी समुचित समीक्षा की जानी चाहिए साथ ही साथ जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराने का प्रबंध होना चाहिए। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी को वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Start: 08/09/2021 End: 19/09/2021