Close

Past Events

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा) -:प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक- 11 सितम्बर 2020 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को लेकर मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस क्रम में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र हाई स्कूल अररिया, बाजार एवं अररिया पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। पहले दिन पी-1 कार्मिकों को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी निर्देशित किया गया कि ईवीएम और वीवीपैट की तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी मॉक पोल से लेकर चुनाव प्रक्रिया के अंतिम तक जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता के साथ पूरा करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कोविड-19 के गाइडलाइन का अनुपालन भी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री पंकज कुमार एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Start: 11/09/2020 End: 24/09/2020

Venue: High School, Araria

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। ( जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक:- 09 फरवरी 2021, “” जिले के युवाओं को रोजगार सह मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच के दिशा निर्देश के आलोक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत रानीगंज प्रखंड परिसर में 09 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन जिला परियोजना प्रबंधक ओम प्रकाश मंडल, प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिव आशीष, प्रबंधक डीआरसीसी रविशंकर, जिला रोजगार प्रबंधक डॉ अमित सागर, जिला संचार प्रबंधक नारायण कुमार एवं स्वास्थ्य पोषण अधिकारी विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन संबोधन में बीपीएम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन मेले के आयोजन से ग्रामीण बेरोजगार युवक-युवतियों को अपने हुनर एवं योग्यता के आधार पर उचित मार्गदर्शन मिलता है। डीपीएम जीविका ने रोजगार मेले के आयोजन पर बल देते हुए कहा कि युवाओं को अपने कौशल को पहचानने और उसके अनुरूप प्रशिक्षित होकर रोजगार पाने की कोशिश करनी चाहिए। इसमें जीविका हर संभव मदद करती है और करेगी। जिला रोजगार प्रबंधक ने कहा कि इस मेले में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, मशीन ऑपरेटर, बीमा सलाहकार, डेटा ऑपरेटर, बीपीओ कॉल सेंटर सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 13 कंपनियों ने अपने अलग-अलग स्टॉल्स लगाए। जिसमें नवभारत फर्टिलाइजर, टाटा मोटर्स, ओरियन सिक्योरिटी, दैनिक भास्कर, होप केयर प्राइवेट लिमिटेड, श्री कन्निपिरान मिल्स आरोह फाउंडेशन, डॉन बॉस्को ने अपने स्टॉल्स लगाए। साथ ही स्वरोजगार हेतु आरसेटी सात निश्चय के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के लिए भी स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम में कोविड-19 के मद्देनजर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क पहने युवाओं को ही मेले में प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके लिए जीविका दीदी द्वारा मास्क का काउंटर भी लगाया गया। रोजगार मेले में 1652 युवक-युवतियों ने अपना निबंधन कराया। 352 युवक-युवतियों को ऑन स्पॉट ऑफर लेटर भी दिया गया। वहीं, 203 अभ्यर्थियों ने स्वरोजगार के लिए एसबीआई आरसीटी में अपना नाम दर्ज कराया। साथ ही डीडीयू-जीकेवाई के अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु 216 युवाओं ने अपना निबंधन कराया। मेले का मंच संचालन संतोष कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने में जीविका के लेखापाल उत्तम लाल शर्मा, सामुदायिक समन्वयक नीलम कुमारी, सरस्वती कुमारी, इंद्रदेव पासवान, रत्नाकर भारती, चंदन कुमार, प्रशांत कुमार, जीआरपी राजीव लोचन, मुन्ना कुमार मंडल, स्मिता कुमारी, पिंटू कुमार पासवान, विजय मेहता, ऑफिस बॉय दीपक कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर जीविका जिला प्रबंधक नॉनफार्म श्रवण कुमार झा, प्रबंधक लाइवस्टोक डाॅक्टर दीपक, क्रय प्रबंधक धर्मवीर, टीओ रंजन कुमार सहित कई पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Start: 10/02/2021 End: 10/02/2021

No Image
 ।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक:- 10 फरवरी 2021, “”भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचकों की सुविधा एवं सहजता हेतु समाहरणालय परिसर स्थित जिला निर्वाचन, कार्यालय भवन में बनाए गए ई-इपिक कियोस्क सेन्टर का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा फीता काट कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे वोटरों को काफी सुविधा होगी। इस कियोस्क के माध्यम से वोटर ई-ईपिक अपने मोबाइल फोन से ओटीपी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। वैसे मतदाता जिनका वोटर आई कार्ड खो गया है और उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर है, उन्हें ई-इपिक कियोस्क के माध्यम से बेहतर सेवा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने उद्घाटन करने के बाद कियोस्क में कार्यरत कर्मियों से जानकारी भी ली। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 10/02/2021 End: 10/02/2021

No Image
:समाहरणालयअररिया: (जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति :– दिनांक:- 10 जून 2021, “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (आत्मन हॉल) में जिला अंतर्गत भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में भारत नेपाल समानान्तर सीमा सड़क परियोजना, अररिया से गलगलिया रेल लाइन परियोजना, एनएचआई 327ई पर आरओबी निर्माण, एनएच 57ए के चौड़ीकरण परियोजना(नया बाइपास फॉरबिसगंज), एनएच 327 ई में अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय उच्च पथ का 4-लेन चौड़ीकरण कार्य परियोजना(सिसौना से भजनपुरा तक), 52वीं वाहिनी एसएसबी अररिया के नियंत्रणाधिन 13 बीओपी एवं बटालियन मुख्यालय निर्माण परियोजना, 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के नियंत्रणाधीन 17 बीओपी निर्माण परियोजना, 45वीं वाहिनी एसएसबी वीरपुर के नियंत्रण में एक बीओपी निर्माण परियोजना, महानंदा बेसिन (फेज-2) अंतर्गत रतवा नदी पर तटबंध निर्माण परियोजना सहित परियोजना वाद लंबित मुद्दे की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं प्राधिकृत एजेंसी तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परियोजना वार लंबित मुद्दे की समीक्षा के क्रम में भारत नेपाल सीमा समानांतर फारबिसगंज के बैजनाथपुर मौजे में भूमि का किस्म कृषि रहने के कारण हितबद्ध रैयतों द्वारा दो बार नोटिस के बाद भी मुआवजा प्राप्त नहीं किए जाने को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा पुनः एक बार नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अररिया गलगलिया रेल लाइन निर्माण परियोजना में नीजी रैयतों को भुगतान की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। एनएच 327ई पर आरओबी निर्माण कार्य को लेकर बताया गया कि प्राधिकृत एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ है लगभग 48% अर्जित भूमि के लिए रैयतों को पीएफएमएस द्वारा भुगतान किया जा चुका है। शेष भुगतान हेतु प्रक्रियाधीन है। जिला अधिकारी द्वारा प्राधिकृत एजेंसी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता तथा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को लंबित कार्यों के निष्पादन हेतु कारगर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार मुकुल, एसएसबी कमांडेंट तथा प्राधिकृत एजेंसी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता तथा संबंधित पदाधिकारगण उपस्थित थे।

Start: 10/06/2021 End: 11/06/2021

No Image
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा ) -प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक- 10-09-2020 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा समाहरणालय स्थित लिंक कार्यालय मतदाता सूची के अधिकरण ( जिला निर्वाचन कार्यालय) की प्रगति को लेकर निरीक्षण किया गया। एजेंसी द्वारा मतदाता सूची में प्रपत्र 06 एवं 07 की प्रविष्टि का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी के कर्मियों को मतदाता सूची में प्रविष्टि सही ढंग से करने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ एजेंसी को ससमय कार्य के निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। मालूम हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 06 सितंबर 2020 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए स्पेशल शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया था। जिसमें प्राप्त आवेदनों के प्रविष्टि की जा रही है। मौके पर संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Start: 10/09/2020 End: 24/09/2020

Venue: Election Office,Araria.