Close

Past Events

No Image
।।।समाहरणालय अररिया।।। (जनसंपर्क कार्यालय ) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक :-03.05.2020, अन्य राज्यों एवं हॉटस्पॉट स्थानों से प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों के घर वापसी को लेकर जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश के आलोक में अररिया कॉलेज परिसर में वाहन कोषांग बनाया गया है। रविवार को जिलाधिकारी द्वारा बनाये गए कोषांग का निरीक्षण किया गया। यहां से जिले में आए हुए प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों को बस से संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वारेंटाईन सेंटर में भेजा जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा वाहन कोषांग में बस चालक एवं प्रवासी मजदूरों के लिए आवश्यक अल्पहार, भोजन तथा आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नरपतगंज बॉर्डर का निरीक्षण किया गया। जहां जिलाधिकारी द्वारा प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों के घर वापसी होने की संभावना के मद्देनजर रेल, बस एवं अन्य माध्यमों एवं संसाधन से आने वाले लोगों का शत प्रतिशत स्क्रीनिंग करने का निर्देश दिया गया साथ ही साथ संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने भी सुरक्षित रहने का तथा सतर्कता से कार्य करने की हिदायत दी गई और सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क तथा अन्य आवश्यक उपायों का अनुपालन करने का भी निर्देश दिया गया । कोविड-19 के रोकथाम एवं बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय किए गये है। बाॅर्डर पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Start: 03/05/2020 End: 03/05/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
अररिया :- 03 जुलाई 2021, “”””जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा आज शनिवार को अररिया बाईपास बस स्टैंड परिसर‌ में विकास एवं मार्केटिंग निर्माण हेतु प्रोजेक्ट डायरेक्टर NHAI एंव अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता विजय कुमार के साथ बस पड़ाव अररिया का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अपर समाहर्ता एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में टीम गठित कर प्रस्तावित भूमि का सीमांकन एवं सर्वेक्षण निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित करें।

Start: 03/07/2021 End: 05/07/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 03 सितम्बर 2020 “””आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सिकटी एवं जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय में सेक्टर पदाधिकारी, पर्यवेक्षीय पदाधिकारी एवं बीएलओ के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी -सह -जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच द्वारा प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं बीएलओ को निर्देशित किया गया कि समय रहते चुनाव से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को संपन्न करना सुनिश्चित करें। एक बार फिर मतदाता सूची में महिलाओं का लिंगानुपात में सुधार को लेकर सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में एक भी योग्य महिलाओं का नाम छूटना नहीं चाहिए। सभी बूथों पर आगामी 06 सितंबर 2020 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए स्पेशल शिविर का आयोजन निर्धारित है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया। बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों का नाम अगर किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उनका नाम और नए मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके हैं उनका भी नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया। सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं बीएलओ को ससमय बेहतर ढंग से कार्य संपन्न कराने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। संबंधित सेक्टर पदाधिकारी को प्रत्येक बूथ पर मतदाता के आधार पर सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एवं सभी आवश्यक सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की सत्यापन प्रतिवेदन ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मृत्य मतदाताओं का सत्यापन कर हर हाल में ऐसे नामों को विलोपित करना सुनिश्चित करें। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का भी शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं बीएलओ मौजूद थे।

Start: 03/09/2020 End: 08/09/2020

Venue: Araria.

No Image
।। समाहरणालय अररिया ।। (जिला जनसंपर्क प्रशाखा) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक: 1 फरवरी 2021, “” जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में नए नगर निकाय की गठन उत्क्रमण तथा क्षेत्र विस्तारित से संबंधित प्रारूप अधिसूचना पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित (सभा कक्ष) आत्मन हॉल में आहूत की गई। इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, डीसीएलआर, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारी द्वारा भाग लिया गया। बैठक में नए नगर पंचायत रानीगंज, जोकीहाट, नरपतगंज एवं नगर पंचायत जोगबनी से नगर परिषद जोगबनी बनाए जाने को लेकर प्राप्त आपत्तियों पर बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रारूप तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु विभाग को 03 फरवरी 2021 तक भेजने का निर्देश डीसीएलआर अररिया को दिया गया।

Start: 02/02/2021 End: 03/02/2021

No Image
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- क्वारेंटाइन सेंटर से भागने वाले लोगों पर दर्ज होगी एफआईआर: जिला पदाधिकारी अररिया 02 अप्रैल 2020,- कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लागू लॉक डाउन के शत प्रतिशत अनुपालन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा कार्यालय वेशम में वीडियो कान्फ्रेेंस के माध्यम से अपुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष, एमओआईसी, के साथ लागू लॉक डाउन के सार्थक गतिविधियों को लेकर प्रखंडवार गहन समीक्षा की गई। सर्व प्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा विदेश एवं अन्य राज्यों से आये हुए लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखे जाने को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार दूसरे प्रदेश से जिले में पहुंचने वाले लोगों को चिन्हित कर मेडिकल जाँच कराने के बाद पंचायत में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर रखा जा रहा है। लेकिन शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग क्वारेंटाइन सेंटर से गायब हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि क्वरेंटाइन सेंटर से गायब लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध एफआई दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। एक ओर जिला प्रशासन कोरोना वायरस से जागरूकता और बचाव को लेकर विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक एवं कारगर व्यवस्था में लगी हुई है। इसके बावजूद क्वारेंटाइन सेंटर से गायब होने वाले की पहचान कर अविलंब विधि सम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ताकि इस संक्रमण बीमारी को फैलने से रोका जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी अररिया द्वारा बताया गया कि जोकीहाट में 41 व्यक्ति, जो बाहर से आये हुए थे उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखा गया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को लागू लाॅकडाउन के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया। कालाबाजारी रोकने के लिए नियमित रूपे से छापामारी करने एवं निर्धारित दर से अधिक रूपये पर खाद्य पदार्थों की बिक्री किये जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। हाट-बाजार में एक मीटर की दूरी बनाकर लोगों द्वारा खरीदारी सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगों की समीक्षा की गई। कोषांगों के प्रभारी पदाधिकारी को अपने अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्यों का निष्पादन ससमय करने की हिदायत दी गई। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अन्य राज्य से आ रहे प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को, जिसमें अररिया जिले के भी लोग शामिल होगे, उन्हें संबंधित प्रखंड एवं पंचायत स्थित क्वारंटाईन सेन्टर तक पहुँचाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। वीडियो कान्फ्रेेंस में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Start: 02/04/2020 End: 02/04/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
Special camps under Operation Bhumi Dakhal Dehani.

Start: 02/02/2018 End: 29/06/2018

Venue: Venue details can be found in Order Letter

View (3 MB)
No Image
।।।समाहरणालय अररिया ।।। (जनसंपर्क कार्यालय ) दिनांक :–2 मई 2020 , अररिया:–अन्य राज्यों एवं हॉटस्पॉट से आने वाले जिले में प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों को लेकर जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा संबंधित पंचायत के माननीय, मुखिया, सरपंच तथा जनप्रतिनिधिगण एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं संबंधित प्रखंड के वरीय पदाधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 से बचाव एवं उपाय को लेकर कई आवश्यक विषयों पर गहन समीक्षा एवं जनमानस की रक्षा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर बेहतर ढंग से कार्य करने का दिया दिशा- निर्देश।

Start: 02/05/2020 End: 03/05/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 02 सितम्बर 2020 आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्तरों पर सेक्टर पदाधिकारी एवं बीएलओ तथा संबंधित पदाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 2 सितंबर 2020 को जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में नरपतगंज विधानसभा एवं फारबिसगंज विधानसभा के प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारी एवं बीएलओ के साथ दोनों विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय में बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि समय रहते चुनाव से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को बेहतर ढंग से संपन्न करना सुनिश्चित करें। मतदाता सूची में महिलाओं का लिंगानुपात में सुधार को लेकर सभी बीएलओ को कारगर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में महिलाओं का नाम जोड़ने हेतु सभी कारगर कदम उठाना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची में महिलाओं की प्रतिशत बढ़ाया जा सके। जिले के सभी बूथों पर आगामी 06 सितंबर 2020 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए स्पेशल शिविर का आयोजन निर्धारित है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश सभी बीएलओ को दिया गया। साथ ही साथ ऐसे प्रवासी मजदूर जो घर से बाहर रहते थे और किसी कारणवश मतदाता सूची में उनका नाम नहीं जुड़ पाया है, तो उनका नाम और नए मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके हैं उनका भी नाम मतदाता सूची में जोड़ने का निर्देश दिया गया। योग्य मतदाता छूटे नहीं, अयोग्य मतदाता जूटे नहीं का ध्यान रखने की हिदायत दी गई। सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं बीएलओ को ससमय बेहतर ढंग से कार्य संपन्न कराने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। संबंधित सेक्टर पदाधिकारी को प्रत्येक बूथ पर मतदाता के आधार पर सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एवं सभी आवश्यक सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की सत्यापन प्रतिवेदन ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मतदाताओं की सुविधा के लिए जो सहायक बूथ बनाए गए है, वहां सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। निर्देशित किया गया कि बूथों के नाम व संख्या, शौचालय, इलेक्ट्रीक, रैम्प, पहुंच पथ, स्वच्छ पेयजल, शेड व मतदाताओं की संख्या सहित आवश्यक मंतव्य के साथ प्रतिवेदन अभिलंब समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि मृत्य मतदाताओं का सत्यापन कर हर हाल में ऐसे नामों को विलोपित करना सुनिश्चित करें। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का भी शत-प्रतिशत अनुपालन कराने का सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एवं बीएलओ मौजूद थे।

Start: 02/09/2020 End: 03/09/2020

Venue: Araria.

No Image
।समाहरणालय अररिया । (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक 30 जनवरी 2021, “” बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2021जो दिनांक 01 फरवरी 2021 से प्रारंभ होकर दिनांक 13 फरवरी 2021 तक निर्धारित है ।परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आज शनिवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय स्थित नया सभाकक्ष (परमान सभागार) में सभी प्रतिनियुक्त केंद्र अधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी , गश्ती दल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल ,पुलिस पदाधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी एवं परीक्षा से संबंधित सभी पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने एवं विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Start: 01/02/2021 End: 01/02/2021