Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 10 जून 2026 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में राशि अंतरण, एनआईसी अररिया से कार्यक्रम में जुड़े लाभुक।

Start : 10/06/2026 End : 30/06/2026

Venue : DM Office, Araria

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में पेंशन राशि का अंतरण पटना मुख्यालय से किया गया। इस अवसर पर मई 2026 माह की पेंशन राशि सभी लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।

इस अवसर पर समाहरणालय अररिया स्थित एनआईसी सभागार कक्ष में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सामाजिक सुरक्षा की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभुकों ने कार्यक्रम में भाग लिया तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संबोधन को सुना।

माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह की 10वीं तारीख को पेंशन की राशि लाभुकों के खातों में अंतरित की जाएगी।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अररिया श्री अनिल कुमार झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आई0 सी0 डी0 एस 0, अररिया श्रीमती कविता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अररिया श्री शम्भू कुमार रजक तथा सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में एनआईसी अररिया से पेंशन लाभुक भी जुड़े रहे।

जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 2,59,648 पेंशनधारियों को 30,34,08,000 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की गई। जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,42,132 लाभुकों के खातों में 17,18,61,000 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 65,601 लाभुकों के खातों में 7,22,51,700 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10,213 लाभुकों के खातों में 1,17,55,900 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18,540 लाभुकों के खातों में 2,10,90,400 रुपये, बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 22,110 लाभुकों के खातों में 2,52,90,700 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के 1,052 लाभुकों के खातों में 11,58,300 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।

 110626-2  110626-1