Close

Past Events

No Image
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक -26.05.2020, “प्रवासी श्रमिकों को रोजगार सुलभ कराना पहली प्राथमिकता”:— डीएम । कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जिले में आए हुए प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्ययोजना के आधार पर प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार ,सीएच की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बाहर से आने वाले शत-प्रतिशत प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। उन्हें मनरेगा एवं अन्य कार्य विभागों में काम दिया जाए। क्वारंटाइन सेंटरों में कुशल मजदूरों की भी पहचान की जा रही है। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए ऋण व अन्य आवश्यक मशीन उपलब्ध कराया कराया जाय। जिलाधिकारी ने इस संबंध सभी वरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को यथा शीघ्र कार्ययोजना के आधार पर उन्होंने जिले में संचालित सभी तरह के उद्योग संचालकों एवं कार्य एजेंसी के साथ बैठक कर उनसे समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। ताकि स्थानीय श्रमिकों को बड़े पैमाने पर रोजगार दिलाया जा सके।जिला पदाधिकारी द्वारा हिदायत दी गई कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कारगर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त,श्रो मनोज कुमार, सभी कार्यपालक अभियंता, उद्योग महाप्रबंधक ,खनन पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Start: 26/05/2020 End: 27/05/2020

Venue: Collectorate, Araria.

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक- 26 जुलाई 2021, “””जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा आज सोमवार को सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का संचालन शुरू कराने को लेकर की जा रही तैयारियों एवं 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। सदर अस्पताल के दूसरे तल्ले पर रसोई के निर्माण का कार्य जारी है। बताया गया कि आगामी 09 अगस्त से इसका उद्घाटन किया जाना है। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने रसोई में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ रसोई में उपलब्ध सुविधा व संरक्षा के जरूरी इंतजाम को लेकर पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने सदर अस्पताल परिसर में 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का मुआयना किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के कार्य, ऑक्सीजन की पहुंच व इसके संचालन प्रक्रिया की पड़ताल करते हुए पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के आधार पर सभी जरूरी कार्यों को ससमय पूरा कर इसका संचालन यथाशीघ्र शुरू कराने को लेकर निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल के साफ-सफाई इंतजाम को दुरूस्त करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल में दीदी की रसोई का क्रियान्वयन आगामी 09 अगस्त से शुरू होने की संभावना है। इसे देखते हुए चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि रसोई में जरूरी सामानों के रख-रखाव व इसके अनुकूल संरचनाओं के निर्माण को लेकर जरूरी आदेश दिये गये हैं। उम़्मीद व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि रसोई का संचालन शुरू कराने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। इसका संचालन शुरू होने से अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज व उनके साथ रह रहे अटेंडेंट को सस्ते दरों पर पौष्टिक युक्त भोजन उपलब्ध हो सकेगा। वहीं अस्पताल में 200 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता वाले निर्माणाधीन बीएसए प्लांट के संबंध में उन्होंने कहा कि इसमें जरूरी उपकरण व उपस्कर इंस्टॉल कर लिया गया है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा हो चुका है। इसे जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का सफल संचालन जिले के लिये एक उपलब्धि के सामान है। जो कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। दीदी की रसोई योजना के संबंध में सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने बताया कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाजरत मरीज, उनके परिजन व समस्त चिकित्सा कर्मियों को सस्ते दर पर भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। इस काम के लिये जीविका दीदियों को खासतौर पर प्रशिक्षित किया गया है। रसोई में भोजन की पौष्टिकता, गुणवत्ता व स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाना है। इसके माध्यम से निर्धारित दरों पर अस्पताल के मरीज व अन्य लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। इसके माध्यम से सभी मरीजों का सस्ता व बेहतर खाना मिल सकेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता, अस्पताल अधीक्षक डॉ राजेश कुमार, डॉ जीतेंद्र प्रसाद, डीपीएम रेहान अशरफ, अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Start: 26/07/2021 End: 31/07/2021

Venue: DHS, ARARIA

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- अररिया 25 अप्रैल 2020- जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी0एच द्वारा शनिवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अररिया से त्रिसुलिया घाट होते हुए मदनपुर, कुर्साकांटा-सिकटी पथ में बनाये जा रहे पुल-पुलिया एवं डायवर्शन का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी द्वारा बताया गया कि कुर्साकांटा-सिकटी पथ में निर्माणधीन चार पुलिया का निर्माण कार्य मेटेरियल उपलब्ध नहीं होने की वजह से बाधित है। जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त स्थलों पर ससमय डायवर्शन बनाने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी को निर्देश दिया गया कि कि गुणवत्र्ता पूर्ण निर्धारित मापदंड के अनुरूप कार्य ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। वहीं इस दौरान शहर सुरक्षा बांध का भी निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त बांध की भी शीध्रता से मरम्मति करने का निर्देश दिया गया। मौके पर कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Start: 25/04/2020 End: 26/04/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क प्रशाखा) दिनांक :- 25.09.2020 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 की चुनाव तिथि निर्धारित होने के साथ आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने एवं चुनाव दण्ड प्रक्रिया संहिता यथा 107, 110, 113, 116 एवं 116(3)के तहत निरोधात्मक कार्रवाई को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं, पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से सभी निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ टाउन हॉल अररिया में बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है। इसलिए 24 घन्टे के अंदर सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर हटाना सुनिश्चित करें। हरहाल में चुनाव आयोग के निदेश का शत प्रतिशत अनुपालन करें। सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करें एवं संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी लें और प्राथमिक के साथ समस्या का निराकरण करें। संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले सभी बुथो का भ्रमण कारे। बूथों पर आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण करें और सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निदेश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी ईवीएम-वीवीपीएटी से पूर्णतः अवगत हो लें। यह भी देखें कि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो। क्षेत्रों का दौरा कर संवेदनशील बूथ के मतदाताओं को मताधिकार के लिए आश्वश्त करें ताकि वे स्वतंत्र एवं निर्भीक तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। असामाजिक एवं दबंग व्यक्तियों पर नजर रखें ताकि कमजोर मतदाताओं को किसी प्रकार से मतदान के लिए दबाव नहीं बनाया जाए। वैसे लोगों को चिन्हित कर विधि सम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर सभी सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर मतदान से पूर्व‌ एवं मतदान के समय तथा उसके बाद के उत्तरदायित्व से अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा विधि व्यवस्था को लेकर थानावार गहन समीक्षा की गई। लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें जिन लोगों द्वारा अपने लाइसेंसी शस्त्र का सत्यापन नहीं कराया गया है। उन्हें 29 सितंबर 2020 तक हर हालत में कराने की सूचना संबंधित को दें। जप्त शराब को विनशटीकरण कराने का निर्देश दिया गया और अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज, डीसीएलआर अररिया एवं फारबिसगंज ज़िला भू अर्जन पदाधिकारी, ज़िला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी-गण उपस्थित थे।

Start: 25/09/2020 End: 26/09/2020

Venue: Town hall, Araria.