Close

Past Events

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक 3 अप्रैल 2021, “””अररिया जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में बिहार में अव्वल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार को जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खरहट पंचायत के शंकर पोखर नारायणपुर का निरीक्षण किया गया। इसके बाद जीविका दीदी सदस्यों तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों को मत्स्य पालन से संबंधित सभी आवश्यक संसाधन ससमय उपलब्ध कराकर जीविका दीदी सदस्यों को मत्स्य पालन हेतु सुपुर्द करने का निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री अंजनी कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीगंज, श्री अरविंद कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Start: 05/04/2021 End: 05/04/2021

No Image
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक -05.05.2020, कोविड-19 को लेकर जिले में कोटा एवं अन्य राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों तथा छात्रों के बुधवार को पूर्वाहन में रेल मार्ग से आरएस रेलवे स्टेशन अररिया पहुंचने की संभावना को लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमारी सीएच एवं पुलिस अधीक्षक धुरत सायली द्वारा संयुक्त रूप से सुविधाओं एवं साधन तथा विधि व्यवस्था को लेकर आरएस रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन एवं संबंधित पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि कोटा से आने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं अन्य व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक कार्य एवं सामग्री को ससमय सुलभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि आने वाले सभी छात्र एवं प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग टेस्ट कराने के पश्चात छात्रों को उनके अभिभावक से घोषणा पत्र भरवाने के बाद उन्हें 21 दिनों तक होम क्वारेंटाईन में रहना अनिर्वाय होगा और लाॅकडाउन का पालन करना होगा। जबकि प्रवासी मजदूरों का स्क्रीनिंग के पश्चात संबंधित प्रखंड के क्वारेंटाईन सेंटर में उन्हें 21 दिनों तक रहना होगा। समय-समय पर नियमित रूप से मेडिकल जाॅच, खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था, रौशनी एवं साफ-सफााई तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग हर हालत में कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, अपर समाहत्र्ता अनिल कुमार ठाकुर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Start: 05/05/2020 End: 05/05/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक -05.05.2020, जिले में दिनांक-02.05.2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के पुष्टि होने के बाद अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13 एवं 14 को Contanment zone घोषित कर तीन किलोमीटर तक सील करते हुए बैरिकेटिंग तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु चिन्हित 27 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा मंगलवार कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय गठित कोषांगों के सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। जिला प्रशासन द्वारा उक्त क्षेत्र के सभी लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति को लेकर आपूर्तिकर्ताओं को चिन्हित कर पास दे दिया गया है ।ताकि उस क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कोविड-19 को लेकर लागू लाॅकडाउन एवं हाॅटस्पाॅट स्थलों की गहन सामीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीपीएम स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में रहने वाले सभी घरों की मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग कराई जा रही है। आजतक किसी भी व्यक्ति में सेनटम नहीं पाया गया है। कल तक उस क्षेत्र के सभी घरों का मेडिकल सर्वे टीम द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। डीपीएम स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र तथा स्मपूर्ण जिले के लोग को”आरोग्य एप “अपलोड कर अपनी सुरक्षा के बारे में कोविड-19 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अन्य राज्यों से आने वाले छात्र एव प्रवासी मजदूरों को संबंधित प्रखंड में संचालित क्वारेंटाईन सेंटर भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी वाहन चालक एवं खलासी के लिए अगल रहने के लिए समुचित व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिग के साथ लागू लाॅडाउन के नियमों का पालन करते हुए पंडाल लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित क्वारेंटाईन सेंटरों एवं काॅलेज परिसर अररिया में पर्याप्त संख्या में शौचालय का निर्माण कल तक हर हालत में करना सुनिश्चित करेंगे।सभी प्रखंड अंतर्गत संचालित प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश वरीय पदाधिकारी को दिया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, अपर समाहत्र्ता अनिल कुमार ठाकुर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, जिला जन संपमर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Start: 05/05/2020 End: 05/05/2020

Venue: Collectorate,Araria

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) दिनांक- 04 मई 2021, “”‘श्री त्रिपुरारी शरण, मुख्य सचिव, बिहार, सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया सहित सभी जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा वरीय पदाधिकारी के साथ कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के चयन को रोकने को लेकर राज्य स्तर पर आपदा प्रबंधन समूह द्वारा लिए गए निर्णय के आलोक में दिनांक 05.05.2021 से 15. 05.2021 तक लगाए गए लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री ह्र्दय कान्त एवं प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

Start: 05/05/2021 End: 05/05/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- अररिया, दिनांक 5 मई 2021, “”जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष तथा संबंधित पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के नियंत्रण को लेकर राज्य सरकार द्वारा लगाए दिनांक 5 मई 2021 से लेकर 15 मई 2021 तक लॉकडाउन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु बैठक आहूत की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा राज्य सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के गाइडलाइन का शत-प्रतिशत हर हालत में शहरी एवं ग्रामीण हाट बाजारों में प्रभावी ढंग से अनुपालन कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, सिविल सर्जन , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ,गोपनीय प्रभारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, डीपीएम स्वास्थ्य एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Start: 05/05/2021 End: 31/05/2021

No Image
अररिया:- 03 जून 2021, जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा आज गुरुवार को पर्यवेक्षण गृह अररिया का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विधि विवादित किशोरों से खान-पान एवं अन्य आवश्यक प्राप्त सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किए। साथ ही साथ आगंतुक पंजी, सामग्री वितरण पंजी तथा पर्यवेक्षण गृह में कोविड-19 को लेकर बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि किशोरों को मीनू के अनुसार खाना एवं नियमित रूप से साफ -सफाई कराना तथा मंडल कारा से पर्यवेक्षण गृह तक सड़क की मरम्मत हेतु अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिए। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सिविल सर्जन के प्रतिनिधि तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Start: 04/06/2021 End: 04/06/2021

No Image
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यलय) “अररिया, 04 मई 2020 को समाहरणालय सभा कक्ष में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ,श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में संबंधित वरीय पदाधिकारि, कार्यपालक अभियंता एवं चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता तथा चिकित्सा पदाधिकारी को संभावित बाढ़ को लेकर सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में पूर्ण करने का कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। ‌कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण,आरसीडी, आरडब्ल्यूडी को जिले में निर्माणधिन पुल-पुलियों, आश्रय स्थल ,डाइयवर्सन, बांध एवं तट- बंधन तथा क्षतिग्रस्त सडको के मरम्मति का कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वर्षा मापक यंत्र, सरकारी एवं निजी नाव की उपलब्धता, खाद्यान्न की उपलब्धता, पोलोथिन शीट की उपलब्धता, मानव दवा एवं पशु दवा की उपलब्धता, पशुचारे की उपलब्धता, शरण स्थलों की पहचान, पेयजल की उपलब्धता, तटबंध की सुरक्षा, गोताखोरों की पहचान आदि की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को संभावित बाढ़ के पूर्व बेहतर ढंग से सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी करने की हिदायत दी गई है।

Start: 04/05/2020 End: 04/05/2020

Venue: Collectorate,Araria