Close

।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जनसम्पर्क प्रशाखा) -:प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक – 18 जनवरी 2021, सड़क सुरक्षा माह 2021 का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच एवं पुलिस अधीक्षक श्री ह्र्दयकांत एवं माननीय विधायक नरपतगंज द्वारा संयुक्त रूप जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पूर्व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं माननीय जनप्रतिनिधियों सहित उपस्थित छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ लिया गया। यह जागरूकता रथ दिनांक 17.02.2021 तक सभी पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला स्तर पर हर दिन अलग-अलग जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा। ताकि सड़क सुरक्षा के माध्यम से जीवन रक्षा की जा सके। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेज गति से वाहन ना चलाएं। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय सेलफोन का इस्तेमाल ना करें। वाहन अपने निर्धारित लेन में चलाएं। यातायात नियमों का पालन करते हुए बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन ना चलाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ निर्धारित रूट चार्ट के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में लोगों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएगा। मौके पर अपर समाहर्ता अनिल कुमार ठाकुर,उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया सिरी शैलेश चंद्र दिवाकर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Start : 18/01/2021 End : 18/01/2021

Araria

Collectorate Campus Araria

Araria

Collectorate Campus Araria