।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जनसम्पर्क प्रशाखा) -:प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक – 12 फरवरी 2021, “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में मत्स्य टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष (आत्मन हॉल) में आहूत की गई।पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर मत्स्य, कृषि के विकास के तहत मखाना, मछली सह बत्तख पालन योजना, नए मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना को लेकर गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त से संबंधित सभी परियोजनाओं में सभी सरकारी पोखरों को शामिल करने का निर्देश दिया गया। जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा संबंधित पोखरों की सूची समर्पित की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि हर हाल में योग्य किसानों को मत्स्य पालन से जोड़ते हुए सभी प्रकार के मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। मौके पर सभी वरीय उप समाहर्त्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
Start : 13/02/2021 End : 14/02/2021

Meeting Hall Araria

Meeting Hall

Meeting Hall Araria