।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जनसंपर्क कार्यालय) -:: प्रेस विज्ञप्ति ::- दिनांक-14 अप्रैल 2021 “”जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा रानीगंज प्रखंड अन्तर्गत खरहट पंचायत के किसान कुंदन विश्वास के खेत में रब्बी गेहूं के फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। फसल कटनी प्रयोग 10×05 मीटर भूखण्ड में किया किया गया। जिसमें 15.280 किग्रा अनाज (गेहूं) प्राप्त हुआ। इस प्रकार 30.560 क्वि०/हे० उत्पादन का अनुमान लगाया गया। गेहूं फसल के कटनी प्रयोग जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की देखरेख में संपन्न हुआ।जिलाधिकारी द्वारा फसल कटनी के दौरान उन्होंने किसान कुंदन विश्वास से बीज, सिंचाई, बुआई, खाद एवं फसल उपज से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त किया गया।उन्होंने किसान कुंदन विश्वास सहित उपस्थित किसानों से सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं से संबंधित फीड बैक भी लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर ग्राम वासियों से पूरी सतर्कता बरतने की अपील किया। उन्होंने कहा कि हमेशा मास्क का उपयोग करे, समय-समय पर हाथों को धोते रहे और सामाजिक दूरी का पालन करे। जिला कृषि पदाधिकारी संतलाल प्रसाद साह ने बताया कि सामान्य प्लॉट के तहत कटनी के लिये उक्त खेत का चयन किया गया है। जहां गेहूं का प्रभेद एचडी 2917 बोया गया था। यह प्रभेद अधिक उपज का होता है। मौके पर डीएओ सहित डीएसओ किशोर कृष्ण, सीओ रानीगंज रमन कुमार सिंह, बीएओ रानीगंज अमरनाथ ठाकुर, बीएसओ फुल किशोर मेहरा, श्रीकांत पासवान, सत्येंद्र नारायण सिंह, सूर्यकांत कुमार, अंचन कुमार, राजेश कुमार रंजन सहित स्थानीय किसान उपस्थित थे।
Start : 15/04/2021 End : 15/04/2021

Raniganj Block

Raniganj Block

Raniganj Block

Raniganj Block

Raniganj Block