Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया 26 मई 2026 एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं पीईएमएसआर को लेकर जिला स्तरीय बैठक, जिला पदाधिकारी द्वारा पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के दिए निर्देश|

Start : 26/05/2026 End : 31/05/2026

Venue : DM Office, Araria

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया 26 मई 2026

एससी-एसटी अत्याचार निवारण एवं पीईएमएसआर को लेकर जिला स्तरीय बैठक, जिला पदाधिकारी द्वारा पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 एवं नियम 1995 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति और मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में संबंधित अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को त्वरित सहायता एवं पुनर्वास, लंबित मामलों की समीक्षा तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही मैनुअल स्कैवेंजर प्रथा के उन्मूलन एवं प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास से संबंधित बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि अधिनियमों के प्रावधानों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, अररिया, विशेष लोक अभियोजक, प्रभारी जिला अभियोजन पदाधिकारी, अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

image