प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 25 मई 2026 जनता दरबार में 17 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन के दिए निर्देश |
Start : 25/05/2026 End : 31/05/2026
Venue : DM Office, Araria
प्रेस विज्ञप्ति
अररिया, 25 मई 2026
जनता दरबार में 17 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निष्पादन के दिए निर्देश
सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत “सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में महादलित टोला, पंचायत रजौली, कुर्साकांटा निवासी योगेंद्र सादा द्वारा नेपाल सीमा तक जाने वाली सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी आवेदन दिया गया गया। वहीं फारबिसगंज निवासी इंदिरानंद झा ने अंचल कार्यालय स्तर पर नकल बजाप्ता उपलब्ध नहीं कराए जाने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
इसके अलावा कोशकपुर, रामघाट, नरपतगंज निवासी मो० फूलकुमारी देवी ने रसोईया सह सहायक के चयन से संबंधित अनुरोध किया गया। परमानंदपुर, रानीगंज निवासी दयानंद शर्मा ने निजी जमीन पर अतिक्रमण रोकने हेतु आवेदन दिया। वहीं बैजुपट्टी, हिंगवा, भरगामा निवासी सुखेंद्र मोदी ने जबरन जमीन से बेदखल किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
