Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 23 जुलाई 2026 जिला कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Start : 23/07/2026 End : 31/07/2026

Venue : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला कल्याण कार्यालय के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं, छात्रावास, आवासीय विद्यालयों तथा अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में पीड़ितों को समय पर अनुदान राशि, विधिक सहायता एवं अन्य निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभिन्न जिला अंतर्गत विभिन्न छात्रावासों के संचालन एवं महादलित टोलो में सामुदायिक भवन निर्माण सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

1 2