Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 22 जुलाई 2026 जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने की ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण

Start : 22/07/2026 End : 24/07/2026

Venue : DM Office, Araria

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया, श्री विनोद दूहन द्वारा आज इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। माह जुलाई 2026 का मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस संबंध बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी अररिया डॉ. राम बाबू कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अररिया, जिला अग्निशमन पदाधिकारी अररिया, कर्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अररिया, कार्यपालक अभियंता विद्युत अररिया, अंचलधिकारी अररिया सहित संबंधित राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

1 2