प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 21 मई 2026 जिला चयन समिति की बैठक में सेवानिवृत्त दो कर्मियों के संविदा नियोजन की स्वीकृति जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक में सेवानिवृत्त लिपिक के संविदा नियोजन संबंधी प्रस्तावों
Start : 21/05/2026 End : 31/05/2026
Venue : DM Office, Araria
प्रेस विज्ञप्ति
अररिया, 21 मई 2026
जिला चयन समिति की बैठक में सेवानिवृत्त दो कर्मियों के संविदा नियोजन की स्वीकृति
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक में सेवानिवृत्त लिपिक के संविदा नियोजन संबंधी प्रस्तावों पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित कर्मियों की सेवा अवधि, आयु, नियंत्रित पदाधिकारी का अनुशंसा की स्थिति एडिस जुड़े बिंदुओं पर विचार किया गया।
बैठक में समिति द्वारा संबंधित अभिलेखों, सेवा संतोषजनक रहने, विभागीय अनुशंसा एवं नियमानुकूल प्रावधानों के आधार पर दो लिपिक के पद पर नियोजन हेतु सुकृति प्रदान की गई है।
बैठक में अपर समाहर्ता अररिया, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, वरीय कोषागार पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, सहायक कोषागार पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
