Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 21 मई 2026 जिलाधिकारी ने की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश |

Start : 21/05/2026 End : 31/05/2026

Venue : Araria

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया, 21 मई 2026

जिलाधिकारी ने की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा, शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, चापाकल मरम्मती कार्यों तथा नल-जल आपूर्ति से संबंधित प्राप्त शिकायतों की निष्पादन स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिले के छूटे हुए टोलों में नई योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में मरम्मती योग्य चापाकलों के निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने तथा चापाकलों की मरम्मत उपरांत फोटो अनिवार्य रूप से एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया।

बैठक में सीआरजीसी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निष्पादन करना सुनिश्चित किया जाए तथा आम लोगों को पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराया जाए।

साथ ही योजनाओं की गुणवत्ता एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता पीएचईडी, अररिया एवं फारबिसगंज सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

image Image