Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 21 जून 2026, अररिया में कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026।

Start : 21/06/2026 End : 30/06/2026

Venue : DM Office, Araria

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट (यूजी) पुनर्परीक्षा-2026 रविवार को अररिया जिला मुख्यालय स्थित 07 परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था के बीच किया गया।

परीक्षा में कुल 2172 परीक्षार्थियों में 1944 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 228 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से +2 हाई स्कूल अररिया, +2 आजाद एकेडमी अररिया, +2 गर्ल्स हाई स्कूल अररिया एवं +2 महात्मा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय अररिया आर एस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा को पूरी सतर्कता, निष्पक्षता एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

साथ ही सभी केंद्राधीक्षक, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित परीक्षा कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों ने सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

1 2 3