Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 15 जुलाई 2026 उद्योग टास्क फोर्स की बैठक में लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

Start : 15/07/2026 End : 31/07/2026

Venue : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में उद्योग टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP-I एवं II), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (विद्युत विभाग), जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक उद्यान तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने उद्योग स्थापना के लिए नरपतगंज एवं फारबिसगंज में भूमि चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी उद्योग टास्क फोर्स की बैठक में उपर्युक्त अधिकारियों के अतिरिक्त श्रम अधीक्षक, सहकारिता पदाधिकारी, सभी बैंकों के जिला समन्वयक तथा डीडीएम, नाबार्ड भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान किया जा सके।

बैठक में जूट आधारित उद्योगों की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी ने जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को जूट से तैयार किए जा सकने वाले उत्पादों का विस्तृत अध्ययन कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही अग्रणी बैंक प्रबंधक को जूट क्षेत्र से जुड़े उद्यमों के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

1 2 3