Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 10 जुलाई 2026 माननीय मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित, अररिया के 2.72 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला ₹40.79 करोड़ का लाभ

Start : 10/07/2026 End : 31/07/2026

Venue : DM Office, Araria

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई। पेंशन राशि में हुई ऐतिहासिक वृद्धि एवं राशि के हस्तांतरण से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों तथा अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार ने इस विशेष अवसर को “पेंशन उत्सव” के रूप में मनाया, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल का संदेश देना है।

इस अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी भी जुड़े रहे।

पेंशन राशि को लगभग तीन गुना बढ़ाकर ₹1100 प्रतिमाह किए जाने से लाखों लाभार्थियों को सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। वृद्धजन अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर ढंग से कर रहे है। वहीं विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों के लिए यह राशि नियमित आय का महत्वपूर्ण स्रोत बना है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवारों के लिए यह अतिरिक्त राशि घरेलू आय में सहयोगी और जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो रहा है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का मूल उद्देश्य ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को न्यूनतम वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पेंशन राशि सीधे बैंक खातों में भेजे जाने से लाभार्थियों को समय पर राशि प्राप्त हो रही है। डीबीटी प्रणाली ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी है तथा भुगतान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है। इससे लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और सरकारी सहायता सीधे उनके खाते तक पहुंचती है।

इसी क्रम में अररिया जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,50,245 लाभार्थियों के खातों में ₹17,68,38,700, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 67,109 लाभार्थियों को ₹14,76,39,800, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10,966 लाभार्थियों को ₹1,24,48,500, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18,835 लाभार्थियों को ₹4,14,37,000, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 23,863 लाभार्थियों को ₹2,71,54,300 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,095 लाभार्थियों को ₹24,09,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 2,72,113 पेंशनधारियों के बैंक खातों में ₹40,79,27,300 की राशि सीधे अंतरित की गई।

1 2