Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 06 अगस्त 2026 जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान अररिया में आवासित एक बच्ची को दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल के दंपति को सौंपा

Start : 06/08/2026 End : 31/08/2026

Venue : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, अररिया में आवासित एक बच्ची को अंतिम दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल के एक दंपति को विधिवत सुपुर्द किया गया।

मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि दत्तक ग्रहण बच्चों के सुरक्षित पुनर्वास एवं उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे बच्चों को पारिवारिक वातावरण एवं बेहतर जीवन का अवसर प्राप्त होता है।

इस अवसर पर सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में निर्धारित प्रक्रिया एवं आवश्यक औपचारिकताओं का पालन करते हुए दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

1 2 3