Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 02 जुलाई 2026 जिलाधिकारी ने कुआड़ी एवं मजरख दुग्ध उत्पादन समितियों का किया निरीक्षण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को लेकर किसानों का किया मार्गदर्शन

Start : 02/07/2026 End : 31/07/2026

Venue : DM Office, Araria

जिलाधिकारी ने कुआड़ी एवं मजरख दुग्ध उत्पादन समितियों का किया निरीक्षण, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को लेकर किसानों का किया मार्गदर्शन

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने नवगठित कुर्साकांटा प्रखंड अंतर्गत कुआड़ी दुग्ध उत्पादन समिति तथा सिकटी प्रखंड के मजरख दुग्ध उत्पादन समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों से संवाद कर समिति की गतिविधियों की जानकारी ली तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने किसानों से कहा कि वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन, संतुलित आहार, समय पर टीकाकरण एवं बेहतर प्रबंधन अपनाकर दुग्ध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ने से किसानों की आय में भी वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ बनेगी। उन्होंने किसानों से सरकार की विभिन्न पशुपालन एवं डेयरी विकास योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कुआड़ी दुग्ध उत्पादन समिति में वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 35 लीटर तथा मजरख दुग्ध उत्पादन समिति में प्रतिदिन लगभग 60 लीटर दूध का संग्रहण किया जा रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी ने दोनों समितियों के लिए आगामी एक माह के भीतर प्रतिदिन 100 लीटर दुग्ध संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों को आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर जानकारी दी गई कि जिला गव्य विकास कार्यालय, अररिया द्वारा दोनों समितियों के सदस्यों को शीघ्र किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही समितियों के सभी पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कराया जाएगा, ताकि पशुधन स्वस्थ रहे और दुग्ध उत्पादन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुग्ध उत्पादक किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए तथा दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

1 2 3 4