Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 01 जून 2026 जनता दरबार में 25 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के दिए निर्देश |

Start : 01/06/2026 End : 30/06/2026

Venue : DM Office, Araria

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया, 01 जून 2026

जनता दरबार में 25 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के दिए निर्देश

सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में कुल 25 मामलों की सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में नगर परिषद फारबिसगंज निवासी कुमकुम गोस्वामी ने अपने हिस्से की घर नहीं देने की शिकायत दर्ज कराई। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा पंचायत के उमेश प्रसाद वर्मा, पलासी प्रखंड के भीखा पंचायत निवासी गुलफराज, फारबिसगंज के कुशमाहा पंचायत निवासी जसीमुन निशा, कुर्साकांटा के कमलदाहा पंचायत निवासी जयनाथ मंडल तथा अररिया प्रखंड के बांसबाड़ी निवासी जफरूल ने निजी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की।

जोकीहाट प्रखंड के कुरसैल पंचायत निवासी राजेंद्र यादव ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई। जोगबनी निवासी माधो मंडल ने लूटपाट की घटना तथा चंदन त्रिवेदी ने रास्ता अवरुद्ध किए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

नरपतगंज प्रखंड के माणिकपुर पंचायत निवासी गीता कुमारी ने महिला बाल विकास परियोजना में कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण से संबंधित समस्या रखी। सिकटी प्रखंड के पररिया पंचायत निवासी संजय कुमार यादव ने स्वच्छता पर्यवेक्षक बहाली में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। रानीगंज प्रखंड के कला बलुआ पंचायत निवासी प्रेम लाल हांसदा ने गैर-मजरुआ भूमि की बंदोबस्ती कराने का अनुरोध किया।

अररिया प्रखंड के बटुरबाड़ी निवासी अकील ने चौहद्दी सीमांकन सुधार कराने तथा कुर्साकांटा प्रखंड के सिकटिया निवासी भारत लाल राम ने निजी भूमि पर सरकारी भवन निर्माण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

Image