Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 02 अगस्त 2026 नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला, नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

Start : 02/08/2026 End : 31/08/2026

Venue : Forbesganj College, Forbesganj

जिला प्रशासन अररिया के तत्वावधान में फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस अवसर पर सिकटी के माननीय विधायक श्री विजय कुमार मंडल, नरपतगंज की माननीय विधायक श्रीमती देवंती देवी, जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन, पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

अभियान का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा देशभर के युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी आधारशिला है। स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त युवा न केवल अपने परिवार एवं समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का भी निर्माण करते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर युवाओं को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ के संकल्प के तहत शपथ दिलाई गई। शपथ में युवाओं ने किसी भी प्रकार के नशीले अथवा मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

संकल्प के तहत युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने, अपने परिजनों, मित्रों और आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण के लिए सदैव समर्पित रहने का प्रण लिया। कार्यक्रम में संबंधित जिला पदाधिकारी, कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

1 2 3 4 5 6