प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 24 जुलाई 2026 जनता दरबार में 79 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Start : 24/07/2026 End : 26/07/2026
Venue : DM Office, Araria
बिहार सरकार के सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 79 मामलों की सुनवाई की गई।
जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में गरीब राम ने विपक्षी द्वारा भूमि पर अवैध दखल-कब्जा दिलाए जाने की शिकायत दर्ज कराई। चंदन कुमार शाह ने निजी भूमि पर विपक्षी द्वारा जबरन घर निर्माण किए जाने, उम्मीद लाल यादव ने नरपतगंज अंचल क्षेत्र में भूमि से संबंधित मामले में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं किरण मिश्रा ने वार्ड संख्या-16, शास्त्री नगर में अवैध नाला निर्माण पर रोक लगाने की मांग की।
इसी प्रकार शाहीन प्रवीण ने सीमांचल डिग्री कॉलेज अंतर्गत संचालित जीएनएम पाठ्यक्रम के सुचारू संचालन के संबंध में आवेदन दिया। हसनैन आलम ने शिक्षा विभाग में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित मामला दर्ज किया गया। देवानंद मिश्रा ने हिस्सेदारों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
सुषमा कुमारी ने मातृत्व अवकाश अवधि के वेतन भुगतान से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जबकि चंदन कुमार ने मृत्यु प्रमाण-पत्र निर्गत नहीं होने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष रखी।
सभी मामलों पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा आवेदकों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
