Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 15 जून 2026 जनता दरबार में 39 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश |

Start : 16/06/2026 End : 30/06/2026

Venue : DM Office, Araria

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया, 15 जून 2026

जनता दरबार में 39 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 39 मामलों की सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस क्रम में भूमि नामांतरण, भूमि मापी, निजी एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, जमाबंदी, बासगीत पर्चा निर्गत करने, बंदोबस्ती भूमि विवाद, गैस कनेक्शन ट्रांसफर, आधार कार्ड में नाम सुधार, होमगार्ड सेवा से संबंधित शिकायत, विद्युत दुर्घटना में सहायता राशि, न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन सहित विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।

जनता दरबार में अब्सार आलम (फारबिसगंज) द्वारा भूमि नामांतरण, मो० अफजल हुसैन हाशमी (अररिया) एवं बिरेन्द्र राम (नरपतगंज) द्वारा भूमि मापी, मुख्तार (अररिया) द्वारा विद्युत दुर्घटना में मृतक के परिजन को सहायता राशि दिलाने, नन्द लाल मांझी (पलासी) द्वारा जमाबंदी, डीमी मंडल (भरगामा) द्वारा निजी भूमि पर अतिक्रमण, अलाउद्दीन अंसारी (फारबिसगंज) द्वारा गैस कनेक्शन ट्रांसफर, अनिसा खातून एवं मुस्ताकुर रहमान द्वारा शिखमी भूमि विवाद, मोहम्मद साकिब द्वारा भूमि नामांतरण, संजय कुमार भगत द्वारा निजी भूमि पर अतिक्रमण तथा सैयद साह द्वारा आधार कार्ड में नाम सुधार सहित विभिन्न मामलों पर सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

image ImageImage