Close

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 26 मई 2026 पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा, जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

Start : 26/05/2026 End : 31/05/2026

Venue : DM Office, Araria

प्रेस विज्ञप्ति

अररिया, 26 मई 2026

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा, अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं की छतों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन एवं कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त सोलर पैनल लगाने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि विद्युत प्रमंडल अररिया एवं फारबिसगंज में कुटीर ज्योति योजना के तहत 6293 तथा पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 1711 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर वेंडर चयन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा अधिक से अधिक लाभुकों को योजना से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होंने सोलर पैनल अधिष्ठापन के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराने हेतु संबंधित शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही योजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने एवं आम लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया एवं मीटर रीडर के माध्यम से लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक किया जाए। कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए प्रखंडवार जीविका समूहों के माध्यम से सहमति पत्र भरवाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार छठ पूजा में सूर्य की उपासना की जाती है, उसी प्रकार सूर्य की शक्ति का उपयोग बिजली उत्पादन में भी किया जाना चाहिए। उन्होंने “ऊपर बिजली, नीचे मछली” की तर्ज पर बड़े तालाबों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन की संभावनाएं तलाशने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्री आफताब अजीम पप्पू, नगर परिषद अररिया के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, प्रभारी पदाधिकारी विकास प्रशाखा अररिया तथा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अररिया एवं फारबिसगंज सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

image