प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 18 मई 2026 धान/गेहूं अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने किसानों के हित में कार्य करने के दिए निर्देश |
Start : 18/05/2026 End : 31/05/2026
Venue : DM Office, Araria
प्रेस विज्ञप्ति
अररिया, 18 मई 2026
धान/गेहूं अधिप्राप्ति एवं सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने किसानों के हित में कार्य करने के दिए निर्देश
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में धान एवं गेहूं अधिप्राप्ति तथा सीएमआर आपूर्ति की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में अधिप्राप्ति कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सीएमआर आपूर्ति में तेजी लाकर जिले की रैंकिंग में सुधार लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेचना चाहते हैं, उनसे प्राथमिकता के आधार पर गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित समाधान किया जाए, ताकि किसी भी कृषक को अपनी उपज बेचने में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
सीएमआर आपूर्ति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला प्रबंधक को निर्देशित किया कि आपूर्ति प्रक्रिया में तत्काल तेजी लाई जाए और बेहतर समन्वय एवं प्रबंधन के माध्यम से जिले की रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भंडारण क्षमता को संतुलित बनाए रखने के लिए मिलों के साथ समन्वय स्थापित सुनिश्चित करें।
जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपेक्षाकृत कम प्रगति वाले पैक्सों की लगातार समीक्षा करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया जाए, ताकि सीएमआर आपूर्ति में अपेक्षित प्रगति लाई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।
