बंद करे

पिछलीआयोजन

चित्र उपलब्द नहीं है
!!!!समाहरणालय अररिया!!!! ( जिला जनसंपर्क कार्यालय ) प्रेस विज्ञप्ति :—- “सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक लॉक डाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें” डीएम। जिला अधिकारी ,श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक का आयोजन जिला पदाधिकारी कार्यालय वेश्म में आहूत की गई। कोविड-19 को लेकर लागू लॉकडाउन को शत प्रतिशत ,हाट बाजार ,बैंक, एटीएम ,जन वितरण प्रणाली दुकान, एलपीजी गैस एजेंसी ,दवा दुकान किराना दुकानो पर सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को माईकिंग के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाने का कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक , श्री धुरत सायली,अपर समाहर्ता , श्री अनिल कुमार ठाकुर,उप विकास आयुक्त , श्री मनोज कुमार,प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री दिलीप सरकार एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

प्रारंभ: 24/04/2020 समाप्ति: 24/04/2020

स्थान: Collectorate,Araria

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 23.05.2020 अररिया, 23 मई 2020 को श्री नीतीश कुमार,माननीय मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अररिया जिले के दो क्वारंटाइन केंद्र पर उपलब्ध करायी जा रही व्यवस्थाओं का डिजिटल निरीक्षण एवं अवलोकन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मध्य विद्यालय टेढ़ी मुसहरी फॉरबिसगंज एवं मध्य विद्यालय हरियाबारा पर दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। क्वारंटाइन केन्द्रों में शौचालय, पेयजल, रसोईघर, लोगों की रहने की व्यवस्था एवं केंद्रों की साफ सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा जिले में संचालित क्वारंटाइन केन्द्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। साथ ही साथ श्रमिकों के स्किल के अनुरुप नए उद्योगों को बढ़ावा देने की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। मा०मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा संवाद किया। मध्य विद्यालय टेढ़ी मुसहरी फॉरबिसगंज, अररिया स्थित क्वारंटाइन केंद्र पर श्रमिकों के अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री को श्रमिकों ने ताली की करतल ध्वनि से उनका स्वागत करते हुए स्वस्थ रहने के लिए प्रेड करके दिखाया गया। संवाद के क्रम में श्रमिकों ने माननीय मुख्यमंत्री से कहा कि हम लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। क्वारंटाइन केन्द्र में रह रहे प्रवासियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों पर की गयी व्यवस्थाओं को सराहा गया।यहां तक कि एक बिजली मिस्त्री द्वारा माननीय ,मुख्यमंत्री जी को कोरोना पर गाना गाकर भी सुनाया कि नून रोटी खाएंगे कोरोना को भगाएंगे और नून रोटी खाएंगे बिहार में ही रहेंगे । माननीय मुख्यमंत्री ने कवाॅरंटाइन केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनकी राय भी ली। आये हुए प्रवासी श्रमिक से बातचीत के दौरान पूछा कि आप कहां रहते थे, वहां क्या करते थे। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि अब आप लोगों यहां पर ही काम दिया जायेगा। इसके लिए श्रमिकों के स्किल के अनुरूप नये उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए आप लोग अपने घर में रहकर काम कीजिए। स्थानीय श्रमिकों को विशेष रूप प्राथमिक के आधर पर कार्य देने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा क्वारंटाइन केन्द्रों पर रह रहे लोगों से अपील किया गया कि सभी बाहर से आये हुए लोगों को क्वारंटाइन में रहना जरुरी है। यह सभी लोगों के हित में है, सभी लोग सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। कोरोना से बचाव का यही प्रभावी उपाय है। सभी को उनके स्किल के अनुरुप रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए सभी प्रखंड में जॉब कार्ड भी बनवाया जा रहा है। वहीं मध्य विद्यालय हरिया, अररिया में उप विकास आयुक्त, मनोज कुमार द्वारा क्वारंटाइन केन्द्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। यहां भी माननीय मुख्यमंत्री ने क्वारंटाइन केन्द्र पर आवासित वयक्तियों से सीधी बात कर उनका हाल चाल जाना। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप, पुलिस अधीक्षक धुरत सायली, गोपनीय प्रभारी, आपदा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फॉरबिसगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया एवं फॉरबिसगंज, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी अररिया एवं फॉरबिसगंज, सहित क्वारंटाइन केंद्र पर रह रहे प्रवासी जुड़े थे।

प्रारंभ: 23/05/2020 समाप्ति: 25/05/2020

स्थान: Collectorate,Araria

चित्र उपलब्द नहीं है
IIसमाहरणालय, अररियाII (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- आज दिनांक 23 जून 2020 को जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन कक्ष में जल जीवन हरियाली, मनरेगा, ग्रामीण आवास निर्माण, शौचालय, समुदायिक शौचालय, वृक्षा रोपण तथा आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। जल जीवन हरियाली के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गईं। मनरेगा की समीक्षा के क्रम में निर्धारित लक्ष्य अनुसार मानव दिवस सृजन को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य को हरहाल पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण की समीक्षा के क्रम में आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि सभी ग्रामीण आवास सहायक संबंधित मुख्यालय में वास करना सुनिश्चित करें। ताकि कार्य में किसी तरह की व्यवधान उत्पन्न न हो। प्रखंडवार ग्रामीण आवास सहायक की निवास स्थल की सूची बनाकर समर्पित करें। इसके बावजूद अगर आवास सहायक प्रखंड मुख्यालय में नहीं बने रहते हैं तो उनका मानदेय तत्काल रोकते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा करें। ग्रामीण आवास निर्माण कार्य में प्रगति हरहाल में लाने निर्देश दिया गया। वृक्षा रोपण की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि जिले में 3 लाख 59 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी पीओ को पंचायतवार पौधा रोपण को लेकर आलकन कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिसके लिए 25 जून से गढ्ढा खोदाई का कार्य अभियान चलाकर शुरू करें। दो तरह का पौद्या रोपण का कार्य क्रमशः फलदार तथा टिम्बर का किया जाना है। एक जुलाई से पौधा रोपण का कार्य शुरू करते हुए इस कार्य को 31 जुलाई तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सभी पीओ, वन प्रमंडल एवं नर्सरी से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर सभी संबंधित एवं अंचाधिकारी को शीध्र भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। व्यक्तिग शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित मासिक लक्ष्य को हरहाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। लाभुकों का लंबित प्रोत्साहन राशि, आधार अपडेशन, सामुदायिक स्वच्छता परिसर के निर्माण कार्य में गति लाने का निर्देश दिया गया। आगंनबाड़ी केन्द्र के निर्माण को लेकर भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अंचाधिकारी से समनव्य स्थापित कर सरकारी एवं नीजी भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त , श्री मनोज कुमार, डीआरडीए निदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी पीओ, सभी प्रखंड काॅडिनेटर एवं अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

प्रारंभ: 23/06/2020 समाप्ति: 29/06/2020

स्थान: Collectorate, Araria.

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक- 21.05.2020 कोविड-19:–जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच के निर्देश पर अररिया जिले में प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित क्वाॅरंटाइन केंद्रों पर लगातार आवासित प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों का हेल्थचेकप ससमय कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरूवार को नरपतगंज प्रखंड के सभी क्वाॅरंटाइन केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग कर प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों का गहन स्वास्थ्य जांच किया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय बढेपारा नरपतगंज, भोहरा, दरगाहीगंज एवं अन्य क्वॉरंटाइन सेंटरों पर श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। हेल्थचेकप के दौरान प्रवासियों ने बताया कि उन्हें क्वाॅरंटाइन केंद्रों पर सभी तरह के संसाधन, समय पर भोजन, पेयजल शौचालय, साफ सफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त अवसर पर, प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज, एमओआईसी, संबंधित स्वास्थ्य केन्द्र के स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

प्रारंभ: 21/05/2020 समाप्ति: 22/05/2020

स्थान: Collectorate, Araria.

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 21.05.2020 कोविड-19 संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी व्यक्तियों एवंश्रमिकों के अपने गृह जिला आने का सिलसिला जारी है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच के निर्देशानुसार प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित क्वॉरंटाइन सेंटर मेंश्रमिकों को रखा जा रहा है। क्वाॅरंटाइन केन्द्रों में श्रमिकों के आवासन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, को लेकर संचालित क्वॉरंटाइन सेंटर के लिए सभी प्रखंड के लिए वरीय पदाधिकारी को प्रभारी पदाधिकारी के रूप में तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक क्वॉरंटाइन सेंटर का प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि श्रमिकों को क्वॉरंटाइन कैंप में सभी प्रकार के मूलभूत सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध हो ।इसके लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। इसी क्रम में गुरुवार को उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में अररिया प्रखंड‌ में संचालित सभी क्वाॅरंटाइन केन्द्रों के प्रभारियों की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी व्यक्ति एवं श्रमिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो उन्हें समय पर भोजन शुद्ध पेयजल साफ सफाई एवं सभी आवश्यक सामग्री सुलभ कराना सुनिश्चित करें।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही साथ सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी से भी उन्हें अवगत कराएं और उनके रोजगार सृजन के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। मौके पर स्थापना प्रभारी श्री संजय कुमार, डीपीओ शिक्षा विभाग, बीडीओ, सीओ, एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रारंभ: 21/05/2020 समाप्ति: 22/05/2020

स्थान: Collectorate, Araria.