बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 18 जुलाई 2026 शनिवारीय जनता दरबार में प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन पर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

प्रारंभ : 18/07/2026 समाप्ति : 20/07/2026

स्थान : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अंचल अधिकारियों एवं प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शनिवारीय जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की कि आज आयोजित जनता दरबार में कुल कितने मामले प्राप्त हुए, उनमें से कितने मामलों का निष्पादन किया गया।

बैठक में पूर्व से लंबित जनता दरबार के मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि विवाद के पुराने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार आम लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है, इसलिए किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा निष्पादन की अद्यतन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।

1 2