बंद करे

कैसे पहुंचें

अररिया सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों के द्वारा देश के दुसरे हिस्से से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है |

रेल मार्ग:

रेल सुविधा बड़ी लाइन के रूप में मौजूद है |यह लाइन एक तरफ कटिहार रेलवे स्टेशन से जुडी हुई है जो एक बड़ी एवं महत्वपूर्ण जंक्शन है, जहा से देश के विभिन्न जगहों के लिए रेल सेवा उपलब्ध है, यह  लाइन दूसरी तरफ से जोगबनी से जुडी है जो भारतीय रेल का अंतिम छोर है | नजदीकी रेलवे स्टेशन अररिया कोर्ट और अररिया आर० एस० है |

सड़क मार्ग:

अररिया राष्ट्रीय राजमार्ग 57 से जुड़ा है |अररिया बस अड्डा से बिहार राज्य के विभिन्न जिलों एवं जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो के लिए बस सुविधा आसानी से उपलब्ध है |अररिया शहर में दो बस अड्डा मौजूद है , एक जीरो माइल अररिया में स्थित है एवं दूसरा शहर के बीच में स्थित है|

वायु मार्ग:

पूर्णिया हवाई अड्डा

पूर्णिया हवाई अड्डा बिहार के पूर्णिया एवं सीमांचल क्षेत्र के लिए एक प्रमुख घरेलू हवाई अड्डा है। यह पूर्णिया शहर के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में स्थित गोआसी (चुनापुर) में अवस्थित है। यह हवाई अड्डा अररिया जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा अररिया एवं आसपास के जिलों के निवासियों को सुविधाजनक हवाई संपर्क प्रदान करता है। साथ ही, यह क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ बनाने एवं सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बागडोगरा हवाई अड्डा

बागडोगरा हवाई अड्डा पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है तथा भारतीय वायु सेना के बागडोगरा एयर फ़ोर्स स्टेशन के सिविल एन्क्लेव के रूप में संचालित होता है। इसका संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा किया जाता है। यह हवाई अड्डा अररिया जिला मुख्यालय से लगभग 145 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा जिले के लिए निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क उपलब्ध कराने वाला प्रमुख हवाई अड्डा है। यह क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।