प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 20 जुलाई 2026 आईसीडीएस के कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, रैंकिंग में सुधार लाने का आदेश तथा लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई
प्रारंभ : 20/07/2026 समाप्ति : 31/07/2026
स्थान : DM Office, Araria
जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (आई.सी.डी.एस.) के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती कविता कुमारी द्वारा आई.सी.डी.एस. अंतर्गत संचालित सभी योजनाएं यथा- पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आँगन ऐप्प के माध्यम से केन्द्र निरीक्षण, वन स्टॉप सेंटर आदि के संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बिन्दुओं की समीक्षा की गई। जिसमें जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि माह अगस्त 2026 तक सभी इंडिकेटरों यथा गृह भ्रमण, FRS, आभा id, VHSND आदि में आई.सी.डी.एस की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार लाया जाय।
उन्होंने जिलास्तर पर सभी इंडिकेटर में सुधार करने और लापरवाही बरतने वाले महिला पर्यवेक्षिका/सेविका/सहायिका के विरूद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया है।
