बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 18 जुलाई 2026 अररिया में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा, हाइपरटेंशन व डायबिटीज मरीजों के उपचार के साथ टीबी खोज अभियान में तेजी लाने के निर्देश

प्रारंभ : 18/07/2026 समाप्ति : 20/07/2026

स्थान : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से टीबी सक्रिय खोज अभियान तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में चिन्हित 5,122 हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) के मरीजों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। वहीं 4,159 डायबिटीज के मरीजों का भी इलाज शुरू किया जा चुका है। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों की नियमित फॉलोअप जांच, दवा की उपलब्धता एवं उपचार की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

समीक्षा बैठक में भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित टीबी सक्रिय खोज अभियान की प्रगति का भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक संभावित मरीजों की पहचान करने, समय पर जांच कराने तथा पुष्ट मरीजों का शीघ्र उपचार शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कर्मियों को समन्वित रूप से कार्य कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

1 2