बंद करे

पिछलीआयोजन

चित्र उपलब्द नहीं है
।। समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क प्रशाखा ) -प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक- 10-09-2020 आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा समाहरणालय स्थित लिंक कार्यालय मतदाता सूची के अधिकरण ( जिला निर्वाचन कार्यालय) की प्रगति को लेकर निरीक्षण किया गया। एजेंसी द्वारा मतदाता सूची में प्रपत्र 06 एवं 07 की प्रविष्टि का कार्य किया जा रहा है। एजेंसी के कर्मियों को मतदाता सूची में प्रविष्टि सही ढंग से करने की हिदायत दी गई। जिलाधिकारी द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी को प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ एजेंसी को ससमय कार्य के निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। मालूम हो कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 06 सितंबर 2020 को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए स्पेशल शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया था। जिसमें प्राप्त आवेदनों के प्रविष्टि की जा रही है। मौके पर संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

प्रारंभ: 10/09/2020 समाप्ति: 24/09/2020

स्थान: Election Office,Araria.

Live Telecast of Satyagraha Se Swachhagraha
माननीय प्रधानमंत्री का सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

प्रारंभ: 10/04/2018 समाप्ति: 10/04/2018

स्थान: एस० जी० आर० वाई० भवन अररिया सुभाष स्टेडियम के निकट

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क प्रशाखा) -ः प्रेस विज्ञप्ति- दिनांक- 09 सितम्बर 2020, आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 को लेकर जिले में चल रही तैयारियों के बीच बुधवार को टाॅउन हाल, अररिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा विधानसभावार नियुक्त सभी सेक्टर पदाधिकारियों को कोविड-19 संबंधी प्रोटोकॉल का अनुपालन एवं चुनाव कार्य को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव से संबंधित कई आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि कोविड-19 महामारी संक्रमण को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मूल मतदान केंद्रों एवं सहायक मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच कर और उसे ससमय दुरस्त करा लिया जाए। प्रत्येक बूथ का कम्युनिकेशन प्लान तैयार कर लिया जाए। ऐसे मतदान केंद्रों को भी चिन्हित करेंगे जहां मतदान किसी कारण से करने नहीं दिया जाता है। उसकी पूर्ण जानकारी उपलब्ध करेंगे और उसके निदान के लिए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री अविनाश चंद्र एवं संबंधित पदाधिकारिगण, तथा मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित थे।

प्रारंभ: 09/09/2020 समाप्ति: 10/09/2020

स्थान: Town hall, Araria.

Workshop/Job Mela to Empower Person With Disability Candidates
दिब्यांग उम्मीदवारों को सशक्त करने के लिए कार्यशाला / नौकरी मेला

प्रारंभ: 09/04/2018 समाप्ति: 09/04/2018

स्थान: जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र अररिया