बंद करे

पिछलीआयोजन

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय, अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक -05.05.2020, जिले में दिनांक-02.05.2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति के पुष्टि होने के बाद अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13 एवं 14 को Contanment zone घोषित कर तीन किलोमीटर तक सील करते हुए बैरिकेटिंग तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु चिन्हित 27 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसको लेकर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 द्वारा मंगलवार कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय गठित कोषांगों के सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। जिला प्रशासन द्वारा उक्त क्षेत्र के सभी लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति को लेकर आपूर्तिकर्ताओं को चिन्हित कर पास दे दिया गया है ।ताकि उस क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि उक्त क्षेत्र के लोगों को सभी प्रकार की आवश्यक सामग्री आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कोविड-19 को लेकर लागू लाॅकडाउन एवं हाॅटस्पाॅट स्थलों की गहन सामीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीपीएम स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र में रहने वाले सभी घरों की मेडिकल टीम द्वारा स्क्रीनिंग कराई जा रही है। आजतक किसी भी व्यक्ति में सेनटम नहीं पाया गया है। कल तक उस क्षेत्र के सभी घरों का मेडिकल सर्वे टीम द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। डीपीएम स्वास्थ्य को निर्देशित किया गया कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्र तथा स्मपूर्ण जिले के लोग को”आरोग्य एप “अपलोड कर अपनी सुरक्षा के बारे में कोविड-19 से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समीक्षा के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अन्य राज्यों से आने वाले छात्र एव प्रवासी मजदूरों को संबंधित प्रखंड में संचालित क्वारेंटाईन सेंटर भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सभी वाहन चालक एवं खलासी के लिए अगल रहने के लिए समुचित व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिग के साथ लागू लाॅडाउन के नियमों का पालन करते हुए पंडाल लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि चिन्हित क्वारेंटाईन सेंटरों एवं काॅलेज परिसर अररिया में पर्याप्त संख्या में शौचालय का निर्माण कल तक हर हालत में करना सुनिश्चित करेंगे।सभी प्रखंड अंतर्गत संचालित प्रखंड स्तरीय क्वॉरेंटाइन सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने का निर्देश वरीय पदाधिकारी को दिया गया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री मनोज कुमार, अपर समाहत्र्ता अनिल कुमार ठाकुर, प्रभारी पदाधिकारी आपदा, श्री शंभू कुमार, सिविल सर्जन, डीपीएम स्वास्थ्य, जिला जन संपमर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, एवं संबंधित पदाधिकारीगण मौजूद थे।

प्रारंभ: 05/05/2020 समाप्ति: 05/05/2020

स्थान: Collectorate,Araria

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- अररिया :-04 अप्रैल 2020,- कोरोना वायरस संक्रमण के राहत बचाव कार्य हेतु सुन्दर मठ न्यास समिति, सुन्दरनाथ धाम, सुंदरी कुर्साकांटा की ओर से शनिवार को जिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में समिति के सदस्य सह पत्रकार हेरम कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच को माननीय, मुख्यमंत्री के राहत कोष के लिए 1,01,000 (एक लाख एक हजार) रूपये का बैंक ड्राफ्ट हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर जिलधिकारी ने सुन्दरी मठ-न्यास समिति के सभी गणमान्य सदस्यों को साधुवाद दिया।

प्रारंभ: 04/04/2020 समाप्ति: 10/04/2020

स्थान: Collectorate, Araria.

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यलय) “अररिया, 04 मई 2020 को समाहरणालय सभा कक्ष में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी ,श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में संबंधित वरीय पदाधिकारि, कार्यपालक अभियंता एवं चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता तथा चिकित्सा पदाधिकारी को संभावित बाढ़ को लेकर सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हालत में पूर्ण करने का कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। ‌कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण,आरसीडी, आरडब्ल्यूडी को जिले में निर्माणधिन पुल-पुलियों, आश्रय स्थल ,डाइयवर्सन, बांध एवं तट- बंधन तथा क्षतिग्रस्त सडको के मरम्मति का कार्य निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त वर्षा मापक यंत्र, सरकारी एवं निजी नाव की उपलब्धता, खाद्यान्न की उपलब्धता, पोलोथिन शीट की उपलब्धता, मानव दवा एवं पशु दवा की उपलब्धता, पशुचारे की उपलब्धता, शरण स्थलों की पहचान, पेयजल की उपलब्धता, तटबंध की सुरक्षा, गोताखोरों की पहचान आदि की गहन समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को संभावित बाढ़ के पूर्व बेहतर ढंग से सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी करने की हिदायत दी गई है।

प्रारंभ: 04/05/2020 समाप्ति: 04/05/2020

स्थान: Collectorate,Araria

चित्र उपलब्द नहीं है
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- अररिया:—– 03 अप्रैल 2020,- जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा कार्यालय वेशम में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेेंस के माध्यम से प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण को संबोधित करते हुए बताया गया कि जिला में लाॅकडाउन का कड़ाई से अनुपालन किया जा रहा है। विदेश एवं दूसरे राज्यों से आये हुए पांच हजार पांच सौ लोगों को होम क्वेरेन्टीन में रखा गया है। साथ ही साथ हाल के दिनों में अन्य राज्यों से आये हुए मजदूरों एवं अन्य लोगों को संबंधित प्रखंड में बनाये गये क्वेरेन्टीन सेंटर पर रखा गया है। सभी पर लगातार नजर रखी जा रही है और नियमित रूप से मेडिकल जाँच किया जा रहा है। जिले में आये हुए कुल 14 विदेशी लोगों का स्मपेल जाँच के लिए भेजा गया था। अबतक सभी के रिपोर्ट निगेटिव आये हैं। जिला हेल्प लाइन कोषांग में अबतक प्राप्त कुल 335 काॅल में 308 का निष्पादन किया जा चुका है। लाॅकडाउन का शक्ति से अनुपालन हेतु वाहन जाचँ के क्रम में अबतक नौ लाख रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। जिले में खाद्य पदार्थ की कोई कमी नहीं है। निर्धारित दर पर इसकी बिक्री की जा रही है। एलपीजी सिलेन्डरों की भी कोई कमी नहीं है। प्रयाप्त मात्रा में मेडिकल सप्लाई उपलब्ध है। होम क्वेरेन्टीन में रखें गये लोगों को सेनिटाइजर, साबुन सहित अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराये गये हैं। जो लोग होम क्वेरेन्टीन में हैं, उनके हाथ पर स्टाम्प भी लगाया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा मीडिया के माध्यम से अपील किया गया कि अगर कोई भी व्यक्ति जिनके हाथ में स्टाम्प लगा हो और वह बाहर घूम रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत हेल्प लाइन नंबर 06453-222309 पर दें, उनके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। जो लोग संबंधित प्रखंड के स्कूल में क्वेरेटीन हैं, अगर वे लोग स्कूल से भाग जा रहे हैं तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की कार्यवाही शुरू की गई है। जिले के सभी प्रखंडों में कुल 46 क्वेरेन्टीन सेंटर संचालित है। इसमें करीब साढ़े पांच सौ लोग को रखा गया हैं, जिन्हें सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं। सभी तरह की आवश्यक सेवाओं के लिए जिला प्रशासान द्वारा प्रयाप्त मात्रा में वाहन पास निर्गत किया गया है, ताकि आमलोगों को खाद्य पदार्थ एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए किसी तरह की परेशानी न हो सके। जिला पदाधिकारी द्वारा पुनः एक बार मीडिया के माध्यम से आम लोगों से अपील किया गया कि किसी भी तरह से, किसी को डरने की जरूरत नहीं हैं। अपने घरों में रहे, अनावश्यक रूप से बाहर न निकले, स्वस्थ्य रहे, दूसरों को भी स्वस्थ्य रखें। लागू लांक डाउन का अनुपालन करें।मौके पर संबंधित मीडिया प्रतिनिधिगण, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रारंभ: 03/04/2020 समाप्ति: 03/04/2020

स्थान: Collectorate,Araria