बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 10 जुलाई 2026 जिला गजेटियर्स की समीक्षा को लेकर जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रारंभ : 10/07/2026 समाप्ति : 31/07/2026

स्थान : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला गजेटियर्स की पाण्डुलिपि की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इन्सटीच्यूट फॉर ह्यूमन डेवलेपमेंट (IHD), नई दिल्ली गजेटियर्स प्रशासन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया।

बैठक में जिला गजेटियर्स की तैयार पाण्डुलिपियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आवश्यक संशोधन, अद्यतन तथ्यों के समावेशन तथा विषयवस्तु को अधिक प्रमाणिक एवं तथ्यपरक बनाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों से अपेक्षित सुधार, मंतव्य, संक्षिप्त टिप्पणी प्राप्त किया गया, ताकि अंतिम प्रकाशन से पूर्व आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किए जा सकें। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में इन्सटीच्यूट फॉर ह्यूमन डेवलेपमेंट (IHD), नई दिल्ली के अधिकारी, अपर समाहर्ता अररिया, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया सदर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता अररिया, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, अररिया, जिले के सभी अंचल अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक सहित समिति के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1 2