बंद करे

पिछलीआयोजन

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 18.05.2020 अररिया:–18 मई 2020 को प्रात: दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कर्मनाश ,उत्तरप्रदेश एवं गोपालगंज से बिहार के कई जिलों अररिया, मधुबनी दरभंगा बांका खगड़िया नालंदा के प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों को रेल मार्ग द्वारा लेकर अररिया रेलवे स्टेशन, आर एस पहुंची। जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच के निर्देशानुसार प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए बारी-बारी से सभी का स्क्रीनिंग कराया गया। स्क्रीनिंग के पश्चात् आये हुए सभी व्यक्तियों को भोजन एवं पेयजल सुलभ कराया गया। बताया गया कि दोनों ही ट्रेन से कुल 730 प्रवासी व्यक्ति अररिया पहंचे थे। सभी को जांच के बाद संबंधित गृह जिले में बस से रवाना कर दिया गया। जबकि अररिया गृह जिले के प्रवासियों को संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। प्रवासी व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। समय-समय पर उन्हें भोजन-पेयजल मुहैया कराया गया। स्क्रीनिंग जांच प्रक्रिया के दौरानआपदा प्रभारी श्री ,शंभू कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,श्री मुकुल कुमार एवं रेल प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे।

प्रारंभ: 18/05/2020 समाप्ति: 19/05/2020

स्थान: Collectorate, Araria.

चित्र उपलब्द नहीं है
IIसमाहरणालय, अररियाII (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 17 जून 2020. जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में भू-अर्जन विषयक से संबंधित लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा भू-अर्जन विभाग से संबंधित अररिया से गलगलिया नई बड़ी रेल लाईन निर्माण को लेकर अर्जित जमीन पर अवस्थित आवासीय संरचना के मूल्यांकन को लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल तथा अवस्थित भूमि पर वृक्ष से संबंधित मूल्यांकन को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी, , सहायक निदेशक उद्यान एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी को निर्धारित समय के अंदर प्रेतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। भारत-नेपाल सीमा समानान्तर संडक निर्माण हेतु नरपतगंज अंचल में मौजा चकोरवा, भैरोगंज, गुआरपुच्छरी, पोखरिया एवं कोचगाॅव में अर्जीत जमीन का चकबन्दी आधारित जमाबन्दी के रद्दीकरण के संबंध में अपर समाहर्ता को आवश्यक निर्देश दिया गया। वहीं सिकटी अंचल अन्तर्गत अर्जित भूमि पर अवस्थित आवासीय संरचना से संबंधित मूल्याकंन प्रतिवेदन के सत्यापन तथा कुर्साकांटा अचंल अन्तर्गत मौजा लैलोखर, थाना-90 में अर्जित भूमि पर आवासीय संरचना का जाँचोपरांत स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण को दिया गया। एनएच 57ए/आई0सी0पी0 के एलाईमेन्ट में पड़ने वाले बिजली पोल के सिफिटंग के संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता से परियोजना निदेशक एचएचआई, पुर्णियां से समन्वय स्थापित कर कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठ में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, रेलवे कटिहार परियोजना निदेशक, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, एनएचआई, कार्यपालक अभ्यिंता भवन प्रमंडल, सहायक निदेशक उद्यान, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप महा प्रबंकध पूर्णियां, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

प्रारंभ: 17/06/2020 समाप्ति: 17/06/2020

स्थान: Collectorate, Araria

चित्र उपलब्द नहीं है
।।समाहरणालय अररिया।। (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) -: प्रेस विज्ञप्ति :- दिनांक- 17.05.2020 अररिया:–17 मई 2020 को 11:30 बजे पूर्वाहन में एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कर्मनाशा उत्तर प्रदेश से बिहार राज्य के कई जिलों के प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों को रेल मार्ग द्वारा अररिया रेलवे स्टेशन, आर एस पहुंची। जिलाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी एच के निर्देशानुसार प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए बारी-बारी से सभी का स्क्रीनिंग कराया गया। स्क्रीनिंग के पश्चात् आये हुए सभी व्यक्तियों को भोजन एवं पेयजल सुलभ कराया गया। सभी को जांच के बाद संबंधित गृह जिले में बस से रवाना कर दिया गया। जबकि अररिया गृह जिले के प्रवासियों को संबंधित प्रखंड क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटर भेज दिया गया।प्रवासी व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें रास्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। समय-समय पर उन्हें भोजन-पेयजल मुहैया कराया गया। सभी माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। स्क्रीनिंग जांच प्रक्रिया के दौरान उप विकास आयुक्त ,श्री मनोज कुमार,, आपदा प्रभारी, श्री शंभू कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, श्री मुकुल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी ,मिथिलेश कुमार एवं रेल प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे।

प्रारंभ: 17/05/2020 समाप्ति: 17/05/2020

स्थान: Collectorate, Araria.

चित्र उपलब्द नहीं है
समाहरणालय, अररिया (जिला जन-सम्पर्क कार्यालय) -ः प्रेस विज्ञप्ति:- अररिया 16 अप्रैल 2020- समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी, श्री प्रशांत कुमार सी0एच0 की अध्यक्षता में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से संभावित लक्षणों वाले व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिए घर-घर सर्वे कार्य हेतु सभी बीएचएम, बीसीएम, एमओआईसी, सीडीपीओ एवं डेवलपमेन्ट पार्टनर तथा जिला स्तर पर गठित सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण में बताया गया कि जिले के सभी प्रखंडों के 328 चिन्हित गाॅवो का सर्वे किया जाएगा । सर्वे कार्य में आशा,आंगनबाड़ी,तथा ए एन एम एवं संबंधित उत्प्रेरक द्वारा पल्स पोलियो अभियान के सूक्ष्म कार्ययोजना केे आधार पर किया जाना है। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार करने के लिए डब्ल्यूएचओ एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया है इस हेतु दो सदस्यीय दल का गठन किया जायेगा। दल द्वारा प्रथम पांच दिनों में सभी घरों का प्रथम सर्वे तथा अगले तीन दिनों में उन सभी घरों में दोबारा सर्वे का कार्य किया जायेगा। इसके लिए सर्वे दल को प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिए जाने का निर्देश दिया गया है। सर्वेक्षण दल को प्रपत्र उपलब्ध कराया जायेगा। जिसमें घर के मुखिया का नाम, घर में उपस्थित सदस्यों का नाम, मोबाईल नम्बर, एक मार्च 2020,से अबतक विदेश भ्रमण किया गया है या नहीं, अन्य राज्यों में भ्रमण किया गया है या नहीं, बुखार खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी पाये जाने वाले सदस्य की विवरणी अंकित करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि जिलान्तर्गत विदेश (नेपाल सहित) से आये हुए लोगों का नाम इसमें दर्ज किया जायेगा। वहीं पर्यवेक्षक दल द्वारा प्रतिदिन कम से कम दो बार पर्यवेक्षण का कार्य किया जना है।ताकि विवरणी तैयार करने में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो एवं सर्वे कार्य की गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जा सके। पर्यवेक्षक दल अपने सर्वे दल के पोषक क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक दवा दुकान एवं सामुदायिक/ग्रामीण चिकित्सक से सम्पर्क कर बुखार के साथ खांसी अथवा सांस लेने में पारेशानी वाले मरीजों की पूर्ण विवरणी के साथ ही दवा देने का निर्देशित किया गया है। सर्वेक्षण दल प्रपत्र में एकत्रित करेंगे। प्रत्येक दल कर्मी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक कीट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसमें 10 पीस मास्क (3 लेयर), 10 पीस गल्ब्स (नान स्ट्राॅयल) एवं एक साबुन उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि इस कार्य में लगाये जा रहे सभी कर्मियों को पांच दिन के सर्वे कार्य समाप्ति उपरांत छठे दिन निर्धारित प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि सभी सर्वे दल को संबंधित प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचाधिकारी, थानाध्यक्ष, एवं संबंधित पदाधिकारीगण का मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाय, ताकि सर्वे कार्य में उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ें।जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के आम लोगों से अपील किया गया कि इस सर्वेक्षण कार्य में सर्वेक्षण दल को सहयोग करें ताकि इस संक्रामक बीमारी को समय पर पहचान कर इसकी उचित इलाज कराया जा सके ।कोरोना वायरस से डरें नहीं सहयोग करें और सुरक्षित रहें । उक्त कार्य में लगे सभी कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को संबंधित पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि के साथ समन्वय बनाकर इस कार्य में बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया ।ताकि कोई भी व्यक्ति इस संक्रामक बीमारी से प्रभावित नहीं हो सके ।उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, निर्देशक डीआरडीए ,सिविल सर्जन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, डीपीएम स्वास्थ्य, सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम एवं डेवलपमेन्ट पार्टनर के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रारंभ: 16/04/2020 समाप्ति: 23/04/2020

स्थान: Collectorate,Araria