बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 12 जून 2026 जनता दरबार में 102 मामलों की हुई सुनवाई, जिलाधिकारी ने शिकायतों के समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन के दिए निर्देश।

प्रारंभ : 12/06/2026 समाप्ति : 30/06/2026

स्थान : DM Office, Araria

सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 102 मामलों की सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस क्रम में मोहम्मद साजिद आलम ने निजी जमीन से बेदखल किए जाने के संबंध में, सलाउद्दीन ने बंदोबस्त से प्राप्त भूमि से बेदखल करने के संबंध में तथा सदानंद ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद शाह एवं देवानंद शर्मा ने निजी भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।

इसी प्रकार संतोष ततमा ने बेटी की शादी के लिए भूमि की बिक्री हेतु रोक सूची से नाम हटाने का आवेदन दिया। मोहम्मद जावेद अख्तर ने जमाबंदी सुधार, जबकि अब्दुल कलाम एवं मिन्हाज आलम ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। दिलीप पासवान ने भूमि पर दखल-कब्जा दिलाने एवं सरकारी अमीन से नापी कराने का अनुरोध किया, वहीं रमेश पासवान ने बासगीत पर्चा निर्गत करने के संबंध में आवेदन दिया।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की विधिसम्मत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

1 2 3 4