बंद करे

रानीगंज वृक्ष वाटिका

श्रेणी प्राकृतिक / मनोहर सौंदर्य

‘रानीगंज वृक्ष वाटिका’ बिहार राज्य के अररिया जिला मुख्यालय से 30 कि० मी० पश्चिम में स्थित है| यह पटना से 310 कि०मी० उत्तर-पूर्व में एवं फारबिसगंज फ़ोर-लेन (एन० एच० 57) से दक्षिण कुर्सेला जाने वाले एस० एच० 77 के पूरब किनारे 25 कि० मी० की दूरी पर अवस्थित है|
यह स्थल बिहार सरकार द्वारा अधिसूचित वन भूमि है| ‘रानीगंज वृक्ष वाटिका’ क्षेत्र को पूर्व में हसनपुर बालू-धीमा के नाम से जाना जाता था| 289 एकड़ में फैले इस क्षेत्र को प्राकृतिक वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है| इसके परिवर्तित स्वरुप को पर्यटकों के आवश्यकतानुसार आकर्षक रूप प्रदान किया गया है|
वर्तमान में ‘रानीगंज वृक्ष वाटिका’ बिहार राज्य का एक अत्यंत दर्शनीय, मनोरम पर्यटन स्थल, प्रकृति एवं स्वास्थ्य प्रेमियों के लिए आदर्श स्थल तथा शोधार्थियों हेतु अध्ययन स्थल के रूप में निर्मित किया गया है|

  • रानीगंज वृक्ष वाटिका मुख्य द्वार
  • रानीगंज वृक्ष वाटिका वन विज्ञान केंद्र
  • अरण्य शांति रानीगंज वृक्ष वाटिका
  • बांस भाप रानीगंज वृक्ष वाटिका
  • पर्ण सरोवर रानीगंज वृक्ष वाटिका
  • हॉग हिरण रानीगंज वृक्ष वाटिका

कैसे पहुंचें

बाय एयर

पूर्णिया हवाई अड्डा रानीगंज वृक्ष वाटिका के लिए निकटतम घरेलू हवाई अड्डा है। यह पूर्णिया के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में गोआसी (चुनापुर) में स्थित है। हवाई अड्डा वृक्ष वाटिका से लगभग 50 किमी की दूरी पर है और सड़क मार्ग से यातायात की स्थिति के अनुसार लगभग 1 घंटे से 1 घंटे 30 मिनट में पहुँचा जा सकता है। यह अररिया एवं आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए सुविधाजनक हवाई संपर्क प्रदान करता है।

ट्रेन द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया के लिए नियमित ट्रेन उपलब्ध है। नजदीकी रेलवे स्टेशन अररिया कोर्ट और अररिया आर० एस० है |

सड़क के द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया स्थित जीरो माइल बस अड्डा तक नियमित बसें हैं. जहाँ रानीगंज वृक्ष वाटिका महज 30 किमी कि दूरी पर है |