बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 03 जून 2026 लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, आवास योजना एवं पेंशन योजनाओं की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कई आवश्यक निर्देश।

प्रारंभ : 03/06/2026 समाप्ति : 30/06/2026

स्थान : DM Office, Araria

जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (WPU) निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। जिन ग्राम पंचायतों में भूमि विवाद के कारणों से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, वहां संबंधित पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर भूमि संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत वार्डों से कचरा उठाव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की नियमित निगरानी आवश्यक है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को सभी योजना की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के क्रम में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत जीवन प्रमाणीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र लाभार्थियों को पेंशन भुगतान में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अररिया, निदेशक डीआरडीए, अररिया, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अररिया तथा जिला समन्वयक, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (एलएसबीए), अररिया उपस्थित थे।

Meeting Meeting