बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 02 जुलाई 2026 जिलाधिकारी ने बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

प्रारंभ : 02/07/2026 समाप्ति : 31/07/2026

स्थान : DM Office, Araria

जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने गुरुवार को जिले के विभिन्न बाढ़ एवं कटाव प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों, संभावित बाढ़ प्रभावित स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों तथा विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह निरीक्षण कुर्साकांटा प्रखंड के बकरा नदी किनारे अवस्थित तीरा परड़िया ग्राम से हुई, जहां जिलाधिकारी ने कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने कुआड़ी-सिकटी पथ पर बकरा नदी स्थित पुल के समीप संभावित बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण कर समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय से नूना नदी के किनारे स्थित पररिया जमींदारी बांध एवं घोड़ा चौक ग्राम में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूर्ण करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया।

इसके बाद उन्होंने पलासी प्रखंड के नूना नदी किनारे स्थित बच्चाखाड़ी/औलाबाड़ी तथा पहुंचकर कटाव निरोधक कार्यों का स्थल निरीक्षण किया तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पलासी स्थित उच्च विद्यालय डाला परिसर में संचालित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण कर उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने जोकीहाट प्रखंड अंतर्गत कनकई नदी के किनारे स्थित मजकुरी जहाँनपुर तटबंध का निरीक्षण कर तटबंध की सुरक्षा व्यवस्था एवं बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सिकटी प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों का भी निरीक्षण कर कार्यालयों के कार्य निष्पादन, अभिलेख संधारण, जनसेवा एवं साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ एवं कटाव को देखते हुए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समय पर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जाए, कटाव निरोधक कार्यों में गुणवत्ता एवं गति सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही बाढ़ आपदा से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

1 2 3 4 5 6 7 8