बंद करे

प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 21 जून 2026 जिलाधिकारी की अगुवाई में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित, योग के माध्यम से स्वास्थ्य और अनुशासन का दिया संदेश।

प्रारंभ : 21/06/2026 समाप्ति : 30/06/2026

स्थान : DM Office, Araria

फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, अररिया द्वारा खेल भवन, अररिया में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing” रही, जिसके माध्यम से स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन की अगुवाई में पदाधिकारियों, प्रबुद्ध जनों, तथा युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को नियमित योग के महत्व तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवन जीने की एक सतत प्रक्रिया है। नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है, कार्यक्षमता बढ़ती है तथा जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

उन्होंने सभी लोगों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मसंयम एवं सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया गया।

उन्होंने डेली रूटीन में योग को शामिल करने साथ-साथ जिला वासियों एवं विशेष रूप से जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशे की कुरीति से दूर रहें और योग से जुड़कर अररिया जिला को नशा मुक्त बनाएं।

योग कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता अररिया डॉ. राम बाबू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अररिया, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण अररिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग अररिया, जिला खेल पदाधिकारी अररिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा फिट इंडिया अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

3 1  2