प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 19 जून 2026 जनता दरबार में 62 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश।
प्रारंभ : 19/06/2026 समाप्ति : 30/06/2026
स्थान : DM Office, Araria
सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान कुल 62 मामलों की सुनवाई की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस क्रम में भूमि नामांतरण, बाँसगीत पर्चा, जमीन बंदोबस्ती, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण, राशन कार्ड सहित विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याण योजनाओं से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई।
जनता दरबार में अरविंद चौधरी (नरपतगंज) द्वारा महादलित बस्ती में सड़क बनाने से संबंधित में, सरस्वती देवी (कुर्साकांटा) वृद्धा पेंशन से संबंधित, बद्री नारायण यादव (पलासी) द्वारा सड़क से अतिक्रमण हटाने से संबंधित, कल्पना कुमारी (अररिया) राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने से संबंधित, दिनेश ठाकुर (नरपतगंज) अपने जमीन पर पड़ोसी द्वारा कब्जा करने से संबंधित, मंजुला देवी (रानीगंज) निजी जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित, श्याम दास (भरगामा) बाँसगीत पर्चा से संबंधित शिकायतें रखी गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर सभी मामलों की जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
