प्रेस विज्ञप्ति अररिया, 16 जून 2026 सड़क दुर्घटना में डाटा एंट्री ऑपरेटर के निधन पर शोक सभा आयोजित।
प्रारंभ : 16/06/2026 समाप्ति : 30/06/2026
स्थान : DM Office, Araria
भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय, अररिया में पदस्थापित डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री कौशल कुमार मंडल का 15 जून 2026 को एक सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर जिला प्रशासन की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की गई है।
दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, अररिया के निर्देश पर समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष के बरामदे में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
मौके पर जिला पदाधिकारी अररिया, श्री विनोद दूहन, अपर समाहर्ता, अररिया सहित समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की ओर से दिवंगत कर्मी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया गया। शोक सभा में समाहरणालय एवं अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
