बंद करे

जैव बिविधता उद्यान कुसियारगाँव

श्रेणी प्राकृतिक / मनोहर सौंदर्य

बिहार का पहला बायोडाइवर्सिटी पार्क अररिया के कुसियारगांव में बन कर तैयार हो गया है। इसके बनने से जहां शोधकर्ताओं के लिए एक राह खुला है। वहीं ये पार्क पर्यटन को भी काफी बढ़ावा दे रहा है। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमाटर की दूरी पर एनएच-57 पर होने के कारण दूर से आने जाने वालों के नजर से ये पार्क बच नहीं पाता है।

  • जैव विविधता उद्यान कुसियारगाँव
  • जैव बिविधता बाग कुसियारगाँव
  • जैव बिविधता बाग कुसियारगाँव

कैसे पहुंचें

बाय एयर

पूर्णिया हवाई अड्डा अररिया जिले के जैव विविधता पार्क, कुसियारगांव का निकटतम घरेलू हवाई अड्डा है। यह पूर्णिया शहर के पश्चिमी बाहरी क्षेत्र में स्थित गोआसी (चुनापुर) में अवस्थित है। हवाई अड्डे से जैव विविधता पार्क की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग द्वारा सामान्यतः 45 से 60 मिनट में पहुँचा जा सकता है। यह अररिया एवं आसपास के क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए सुविधाजनक हवाई संपर्क उपलब्ध कराता है।

ट्रेन द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया के लिए नियमित ट्रेन उपलब्ध है। नजदीकी रेलवे स्टेशन अररिया कोर्ट और अररिया आर० एस० है |

सड़क के द्वारा

देश के अन्य प्रमुख शहरों से अररिया स्थित जीरो माइल बस अड्डा तक नियमित बसें हैं. जहाँ से जैव बिविधता उद्यान कुसियारगाँव महज 10 किमी कि दूरी पर है |